
गम्हरिया
—–
झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आहवान पर कई मांगों को लेकर चिकित्सा एवंज न स्वास्थ्य सेवा के अनुबंध आउटसोर्स व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने सामुदायिक सवास्थ्य केन्द्र गम्हरिया के समक्ष प्रदर्शन कर धरना पर बैठे रहे। इस मौके पर झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रखंड अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में दैनिकभोगी कर्मचारियों की सेवा नियमित करने, नई पेंशन नीति को समाप्त कर उन्हें पुरानी पेंशन नीति में तब्दील करने समेत कइ्र अनय मांगे शामिल हैं। इस मोके पर संघ के सचिव संतोष कुमार साहू, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, संयुक्त सचिव पुष्पलता कुमारी समेत काफी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।



