
गम्हरिया


—–
विद्या ज्योति स्कूल, गम्हरिया के नन्हें-मुन्हें बच्चों ने केजी पैरेन्ट्स नाईट के अवसर पर अपनी बाल लीलाओं से कार्यक्रम को इन्द्रधनुषी बना दिया। उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर प्रस्तुत कार्यक्रमों से दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षाविद् सह समाजसेवी केपीजी नायर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मोके पर उन्होंने नन्हें-मुन्हें बच्चों द्वारा प्रस्तुत कायक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि विभिन्न प्रकार के नृत्य-संगीतों के माध्यम से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का जो संदेश दिया उससे लोगों को सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर बच्चों ने मुगली, जंगल के जानवर, रंग-विरंगी तितली बनकर कई प्रकार के नृत्यों को प्रस्तुती किया। ’’जंगल-ज्रगल पता चला है़़़़…..’’ गीत पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य पर तो दश्रकों की तालियों से माहौल गुंजायमान हो उठा। काय्रक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार झा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर विद्यालय की उप प्राचार्य गुरमीत भामरा समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, बच्चे व काफी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित थे।

