

गम्हरिया
—–
महान वैज्ञानिक सर आईजक न्यूटन के जन्म दिन के अवसर पर नव प्राथमिक विद्यालय, छोटा गम्हरिया में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के विज्ञान संबंधी चित्रकलाओं को प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पंसस अजीत कुमार सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों द्वारा प्रदर्शित चित्रकलाओं को देख काफी प्रभावित हुए तथा उनकी काफी सराहना किया। इस मौके पर वार्ड सदस्य विकास कुमार शर्मा, प्रधानाध्यापिका रीना महतो, शिक्षक लखन महतो, बलराम प्रसाद समेत कई अभिभावक उपस्थित थे।

