
गम्हरिया
—–
छोटा गम्हरिया स्थित दुर्गापूजा मैदान में आयोजित दस दिवसीय शिल्प मेला का उदघाटन रविवार को जिप सदस्य सुधीर महतो ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कुटीर उद्योग से ही गाँवों का विकास संभव है। हस्तशिल्प के क्षेत्र में सिंहभूम की पहचान विदेशों में भी है। क्षेत्र में समूह बनाकर कुटीर उद्योग का विकास करने से महिला एवं पुरुषों को नियोजन के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। साथ ही, स्वदेशी उत्पादन को बढावा मिलने से पलायन भी रुकेगी। दरी-कालीन औद्योगिक सहयोग समिति के तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शनी सह मेले में करीब 30 स्टाॅल लगाए गए हैं। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन की व्यवस्था भी की गई है। आयोजक गुरमित सिंह ने बताया कि जिले के छोटे-छोटे शहरों में मेले का आयोजन किया जाएगां। गम्हरिया क्षेत्र में पहली बार यह आयोजन किया गया है। इस मौके पर आजसू केन्द्रीय सचिव सुसेन महतो, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष फूलकांत झा, विजय बहादुर सिंह, बादल महता भूटेल महतो आदि उपस्थित थे।


