
गम्हरिया
—–
विगत तीन माह से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित टायो संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा रविवार को टीजीएस गेट पर मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इससे पूर्व एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर राकेश्वर पांडेय के खिलाफ एक व दो जनवरी को प्रदर्शन करने की जानकारी दी गई थी। विदित है कि टीजीएस परिसर में आयोजित नव वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में केक काटने श्री पांडेय के आने की सूचना पर सभी कर्मचारी गेट के बाहर इकट््ठे हुए थे। करीब एक घंटे के इंतजार के बाद पांडेय के नहीं आने पर सभी कर्मचारी गेट पा प्रदर्शन कर लौट गए।


