

गम्हरिया
—-
गम्हरिया थानान्तर्गत सालडीह गाँव में एक बंद पड़े घर से पुलिस ने पार्वती सुंडी (35) नामक महिला का शव बरामद किया है। बताया जाता है कि वह उक्त मकान में भाड़े पर रह रही थी। विगत दो दिनों से उसका घर बंद था। अन्दर से दूर्गन्ध आने पर आसपास के लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही वहाँ पहुँची पुलिस ने घर के दरवाजे का ताला तोड़ा तो महिला को मृत पाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम असपताल भेज दिया। स्थानीय लोगों से पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर बताया गया कि महिला का एक युवक से प्रेम संबंध था। दो दिन पूर्व ही किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद उसका प्रेमी घर में ताला बंद कर कहीं चला गया। घटना के बाद से प्रेमी भी फरार है। थाना प्रभारी इन्सपेक्टर अरविन्द कुमार ने बताया कि प्रथम द्रष्ट्या मामला संदेहास्पद प्रतीत होता है। संभवतः उसके प्रेमी द्वारा ही हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि प्रेमी का पता चल गया है। उसकी गिरफ्तारी हेतु छापेमारी प्रारंभ कर दी गई है।

