

सरायकेला।
जिला के गम्हरिया के शांतिनगर स्थित शिव मंदिर में जंगल से आए करीब दस फीट के अजगर को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार के दिन शिव मंदिर में अजगर को देखने के बाद लोग विभिन्न प्रकार की अटकलें लगा रहे थे। बाद में स्थानीय समाजसेवी नवीन दास द्वारा इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। विभागीय अधिकारियों ने उस अजगर को पुनः जंगल में छोड़ दिया।

