
सरायकेला।
जिला पूलिस को खरसांवा थाना क्षेत्र के रायजामा के जंगल से सर्च अभियान के दौरान भाकपा ( माओवादी ) के एक सदस्य को पकड़ने मे सफलता पाई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा के साथ साथ नक्सली साहित्य भी बरामद किया है।पुलिस पकड़े गए नक्सली से पुछताछ कर रही है।


इस सर्दभ मे जिले के एस पी इन्द्रजीत मेहथा ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खऱसावा के रायजामा के जंगल मे 7-8 की संख्या मे माओवादी का दस्ता आकर रुका है । और किसी ब़ड़ी घटना को अंजाम देने के प्रयास मे लगा है। उसी सूचना पर पुलिस और सी आर पी एफ के द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस पार्टी की नजर एक यूवक पर पड़ी । पुलिस को देख वह यूवक भाग रहा था । उसके बाद पुलिस के द्वारा उसे दौड़ा कर पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति के पास आपत्ति जनक समान के अलावा हथियार बरामद किया गया।पकड़े गए यूवक से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि वह प्रतिबंधित माओवादी संगठन के कमांडर महाराज प्रमाणिक को समान पहुंचाने जा रहा था और उसी के लिए काम करता है।पकड़े गए व्यक्ति की पहचान श्याम मुण्डा उर्फकरम सिह मुण्डा के रुप मे की गई। वह खुंटी जिले के अड़की थाना के कोरबा गांव का रहने वाला है। उन्होने कहा कि उसके पास से एक देशी कट्टा ,2 बारा बोर की कारतुस ,नक्सली साहित्य लाल चिगांरी,लाल रंग के कपडे मे बना माकपा माओवादी का बैनर और कागज पर हस्तलिखीत बैनर बरामद किया गया। इस पर अड़कीथाना मे कई मामले दर्ज है ।

