
गम्हरिया
—–
टीजीएस कॉलोनी परिसर स्थित विद्या ज्योति स्कूल में काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा केजी से दसवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने कविता पाठ, लघु कथा वाचन, वाक् कौशल आदि की प्रस्तुती कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार झा तथा उप प्राचार्या गुरप्रीत भामरा ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। इसके आयोजन में वि़द्यालय के सभी शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

