मृतका राउलकेला की रहने वाली थी , प्रेमी ने दी घटना को अंजाम
सरायकेला।
शादी के लिए प्रेमी के साथ प्रेमिका को जाना काफी महंगा साबित हुआ। प्रेमिका को इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी.।ये जान कोई ओर नही उसके प्रेमी ने ही ली। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने कारर्वाई करते हुए आरोपी प्रेमी को गिऱफ्तार कर लिया ।
इस सर्दभ मे सरायकेला के एस पी इन्द्रजीत मेहथा ने बताया कि 11 मई को नीमडीह थाना क्षेत्र आमटांड गाव के बगल के जंगल मे क्षत विक्षप्त शव पाया गया । अनुसंधान के क्रम मे मृतका की पहचान रिकी शुक्ला ( पति –स्व शाशाक शुक्ला ) मालगोदाम झोपड़ी थाना -उदित नगर राउलकेला के रुप मे पहचान की गई । वह राउलकेला के महाराज होटल में काम करती थी। उसी होटल के सामने भोला भंडार होटल मे नीमडीह के आमटाड रहने वाला मृत्युंजय महतो हलवाई का काम करता था। काम के दौरान दोनो मे प्यार हो गया। मृत्युजंय महतो ने निक्की को अपने साथ शादी करने के नाम पर गांव चलने को कहा। निक्की शुक्ला उसकी बातो मे आ गई . और 10 मई झारसुगोड़ा – हटिया- टाटानगर ट्रेन से हेंसालॉग स्टेशन पर उतर गया। रात के 11 बजे वहा से दोनो पैदल ही आमटांड गांव को अपने साथ ले कर चल दिया। बीच रास्ते मे मृत्युजंय ने निक्की पर पीछे से गुप्ती से बार कर दिया। और जैसे ही वह गिरी तो उसने अपना बेल्ट से उसके गले मे फंसा कर घसीटना शुरु कर दिया। तब तक घसीटता रहा जब तक उसकी मौत नही हो गई। उसके बाद वह वहां से भाग कर अपनी बहन के यहा पर शरण ले ली ।
एस पी ने कहा कि उसके पास से निशानदेही के आधार पर काला बेल्ट रेक्सीन, गुप्ती , युवती का मोबाईल,मृतका का कपड़ा. दर्पण. चप्पल और समान भी बरामद किया गया।
