गम्हरिया
—–
बैंक आॅफ इन्डिया, आसंगी शाखा की ओर से नावार्ड के सहयोग से प्रखंड के बुरुडीह पंचायत के सालमपाथर सामुदायिक भवन में विŸाीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित बीओआई के अग्रणी जिला प्रबंधक आरके सिन्हा उपस्थित थे। उन्होंने बैंक्रिग और विŸाीय सुविधाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को बचत व आवर्ती खाता खोलने तथा विŸाीय सहायता के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कुल 50 ग्रामीणों का खाता खोला गया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक नेहा कुमारी, नावार्ड के डीडीएम यू0 सुरीन, मुखिया सोखेन हेम्ब्रम समेत कई बैंक कर्मचारी व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



