
गम्हरिया
—–
अतिकमण से विस्थापित हुए दुकानदारों की समस्याओं को लेकर बाजार समिति के साथ बैठक करने पहुंचे आदित्यपुर थाना पुलिस को विवाद के कारण बैरंग वापस लौटना पड़ा। बैठक के दौरानं ही दुकानदारों के बीच आपस में नोंक झोंक शुरु हो गयी। दो गुटों में बँटे दुकानदारों को आपस में उलझते देख पुलिस के पदाधिकारी बैठक के बीच से ही उठकर चले गए। पुलिस के जाने के बाद पूर्व पार्षद सचिन कुमार के नेतृत्व में गम्हरिया हाट बाजार की समस्या को दूर करने के लिए पुनर्वास स्थल का मुआयना किया गया। श्री कुमार ने बताया कि विस्थापित दुकानदारों को बाजार परिसर में ही स्थल उपलब्ध कराने के लिए बैठक आहुत की गयी थी। प्रशासनिक स्तर से सर्विस रोड पर अतिक्रमण हरगिज नहीं होने देने एवं अतिक्रमण करनेवाले को दंडित करने की बात पर दुकानदारों के लिए बाजार में विकल्प की तलाश के लिए बैठक का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि हाट बाजार परिसर में वर्तमान में स्थल आवंटन को लेकर विवाद शुरु हो गया है। हाट बाजार के दुकानदारों के बीच समान रुप से स्थल उपलब्ध कराने, गंदगी की सफाई कर दुकानदारों को स्थल उपलब्ध कराने, पानी एवं शौचालय की व्यवस्था करने आदि जैसी महत्वपूर्ण समस्या को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था। किंतु आपस में ही विवाद शुरु हो जाने को लेकर बैठक नहीं हो पाया। बाजार बैठक में समिति के अध्यक्ष दिनेश गोराई समेत काफी संख्या में दुकानदार उपस्थित थे।



