
सरायकेला ।


कांड्रा थाना स्थित शिव मंदिर परिसर से महाशिवरात्री के अवसर पर शुक्रवार को कांड्रा क्षेत्र में चारो ओर हर हर महादेव, बम बम भोले और जय शिव शंकर का जयकारा गूंजता रहा। मंदिरों और शिवालयों में श्रद्धालुओं और भक्तों की भीड़ होती रही। महिला और पुरुष सभी ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन के साथ जलाभिषेक किया। कांड्रा थाना परिसर से शिव मंदिर से श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव के बारात की झांकी निकाली गई। यह झांकी कांड्रा डोका कुली बस्ती होते हुए कांड्रा बाज़ार स्टेशन चौक, कांड्रा एस0के0जी0 कॉलोनी तक घूमा। जिसका स्थानीय लोगों ने दर्शन किया। झांकी में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, नंदी, हनुमान, भूत बैताल आदि कई अाकर्षक रूप धारण किए युवकों ने लोगों को लुभाया। इस अवसर पर कांड्रा थाना प्रभारी शैलेंदर कुमार,गम्हरिया थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी, एएसआई विधार्थी कुमार,सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार सिंह,मुन्सी पशुपति राउत, प्रकाश कुमार राजू,होनी सिंह मुंडा, एएसआई रणधीर कुमार सिंह महिला मंडली से कृष्णा देवी,द्रोपती देवी,बिमला देवी,सकुन्तला देवी का काफी सहयोग रहा ।

