सरायकेला।
गम्हरिया प्रखंड के मतकमडीह उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 196 बटालियन के अधिकारियों एवं कमेचारियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों को स्वच्छता के संबंध में बताया गया। इस दौरान केरिपुब के जवानों तथा स्कूली बच्चों द्वारा संयुक्त रुप से उप निरीक्षक आरपी दीक्षित के नेतृत्व में विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। इस मौके पर सहायक निरीक्षक दामोर दिलीप, बाघ रवीन्द्र, प्रदीप मल्लिक, शाश्वत पांडेय, मनीष कुमार समेत कई जवान तथा बच्चे उपस्थित थे। बताया गया है कि यह अभियान आगामी दो अक्टूबर तक चलाया जाएगा।
Comments are closed.