सरायकेला।
जिला प्रशासन की ओऱ से तय समयसीमा के अनुसार सोमवार को आदित्यपुर कॉलोनी के मार्ग संख्या 16 से सरकारी जमीनों एवं सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। हालांकि जिला प्रशान की कार्रवाई का किसी ने कोई खास विरोध नहीं किया. वैसे जिला प्रशासन की ओर से किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाबलों की नियुक्ति की गई थी। जिला प्रशासन की ओर से गम्हरिया अंचल की अंचलाधिकारी इस के अभियान की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। जिसके लिए दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई थी एवं आदित्यपुर व आरआईटी थाना प्रभारी भी इस अभियान में सहयोग कर रहे थे। कहीं से भी किसी अप्रयिय घटना या झड़प की सूचना प्राप्त नहीं हुई. । इस दौरान प्रशासन की ओर से आवास बोर्ड एवं नगर परिषद् के लिए विकास के कार्यों के लिए चिन्हित भूखण्डों को मुक्त कराया गया.। आदित्यपुर कॉलोनी मार्ग संख्या 16 में प्रस्तावित पार्क के लिए जिला प्रशासन की ओर से कई बार अतिक्रमण हटाने का प्रायास किया गया । लेकिन लोगों के विरोध के कारण प्रशासन को बैकफुट पर जाना पड़ा था। जिसके बाद से लगातार जिला प्रशासन पर दबाव बन रहा था इसी को ध्यान में रखते हुए जिले के उपायुक्त की ओर से पूरी तैयारी कर इस अभियान को तीन चरणों में क्रमबद्ध तरीके से चलाने का निर्देश जारी किया गया.। जिसके बाद कांण्ड्रा से लेकर आदित्यपुर पुल एवं पहुंच पथ के अलावा करीब चार सौ से भी अधिक सरकारी भू-खण्डों के चिन्हित करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गई एवं पर्याप्त मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती की गई. इस संबंध में सोमवार को अभियान का नेतृत्व कर रहीं गम्हरिया प्रखंड की अंचलाधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा नागरिक सुविधाओं को धरातल पर उतारने के लिए जिले के उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया जिसके आलोक में उक्त कार्रवाई की गई.
