गम्हरिया
—–
आदिवासी-मूलवासी, विस्थापित/ प्रभावित एकता मंच की एक बैठक छोटा गम्हरिया स्थित शहनाई भवन में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता मंच के सह संयोजक राम हाँसदा ने किया। बैठक में उषा मार्टिन कंपनी द्वारा स्थानीय आदिवासी-मूलवासी तथा विस्थापितों को रोजगार में प्राथमिकता नहीं देने पर रोष व्यक्त किया गया। श्री हाँसदा ने कहा कि कंपनी प्रबंधन आयडा द्वारा आबंटित भूमि के लिए बनाई गई आबंटन शर्त का उल्लंघन किया जा रहा है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कंपनी प्रबंधन और जिला प्रशासन को कई बार ज्ञापन के माध्यम से त्रिपक्षीय वार्ता कर सकारात्मक पहल की मांग की गई। किन्तु उनके द्वारा अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बैठक में आगामी 20 जून से कंपनी गेट के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सुधाकर प्रधान, भरत मांझी, बाबुलाल प्रधान, भास्कर प्रधान, घासीराम प्रधान, पुष्पा टुडू, सारथी टुडू, पद्मा प्रधान, अजीत सिंह, बबलू प्रधान, नन्दलाल टुडू, सरिता देवी, संग्राम मार्डी, समीरा टुडू, फिरोज समेत कई सदस्य उपस्थित थे।




