
गम्हरिया
—–
नव बर्ष के आगमन को लेकर गम्हरिया व आसपास के क्षेत्रों के लोगों का उत्साह चरम पर देखा गया। नवयुवक कल्याण समिति की ओर से ऊपरपाड़ा सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। डीजे की धुन पर पुरूष, महिलाएँ व बच्चों ने जमकर डांस किया। साथ ही, लोगों ने एक दुसरे को नवबर्ष की शुभकामनाएँ दी। इस मौके पर आयोजित रात्रि भोज का भी लोगों ने काफी लुफ्त उठाया। इसके आयोजन में समिति के डाॅ0 अंकुर पाल, बादल पाल, हरेकृष्ण पाल समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा।



