गम्हरिया
—–
मकर संक्रांति व झारखंड के प्रसिद्ध टुसू पर्व के अवसर पर क्षेत्र के शहरबेड़ा स्थित दोमुहानी नदी तट, सीतारामपुर जलाशय समेत अन्य नदी व तालाबों में हजारों श्रद्धालूओं ने डूबकी लगाई। प्रातः चार बजे से ही सभी नदी घाटों पर श्रद्ध़ालूओं की भीड़ जुटनी प्रारम्भ हो गई थी जो दोपहर तक जारी रही। इस दौरान श्रद्धालूओं ने स्नान कर गरीबों को अन्न व व़स्त्र दान भी किया। इस मौके पर वहाँ एक भव्य मेला का आयोजन भी किया गया था जिसका लोगों ने काफी आनन्द उठाया। दोमुहानी तट पर कई स्थानों पर लोगों ने पिकनिक का भी मजा लिया। संक्रांति के अवसर पर सप्तर्षि गुरुकुल आश्रम के बच्चों द्वारा भव्य पूजा-पाठ तथा यज्ञ-हवन का आयोजन भी किया गया था। इधर संक्रंति व टुसू पर्व के मौके पर लोगों ने अपने-अपने घरों में चूड़ा-दही, तिलकूट व गुड़ पिट्ठा खाने का आनन्द भी उठाया
संयुक्त छात्र संघ ने मकर पर्व पर किया 200 साड़ी वितरण
मकर संक्रांति के अवसर पर संयुक्त छात्र संघ, गम्हरिया मंडल की ओर से स्थानीय बोलायडीह बस्ती में करीब 200 गरीबों व जरुरतमंदों के बीच साड़ी का वितरण किया गया। इस मौके पर संघ क ेमंउल अध्यक्ष अमित महतो, उपाध्यक्ष प्रभाकर महतो, सचिव महावीर नायक, जनकल्याण स्वाबलंबी समिति रपचा के सचिव जवाहरलाल माहली, झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन के अध्यख मानकी बांकीरा, संघ के साकची मंडल अध्यक्ष अमन सिंह, विजय महतो, अरुण कुमार, कार्तिक नायक, आनंद सिंह, राहुल मंडल, संतोष ठाकुर, राजा दास, नकुल नायक, रंजन कुमार आदि उपस्थित थे।
