
जमशेदपुर।


सरायकेला जिला पुलिस ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह मे छापामार कर फर्जी डीटीओ कार्यलय का पर्दाफाश किया है। वहीइस मामले मे पुलिस दो महिला सहित तीन लोगो को पुछताछ के लिए हिरासत मे लिया है। जबकि इस मामले का मुख्य अभियुक्त भागने मे सफल रहा है।
इस सर्दभ मे सरायकेला के एस पी इन्द्रजीत मेहथा ने बताया कि गम्हरिया के ट्रासपोर्टर कन्हेया सिह ने आदित्यपुर थाना मे अनवर खान के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के नाम पर कहा गया था कि अनवर उनसे गाड़ी चलाने के नाम पर 50 हजार की रंगदारी मांग रहा हैष नही तो वह किसी तरह बाजार मे उसकी गाड़ी चलने नही देगा।
उसी आलोक में पुलिस ने बिष्टुपुर थाना क्षेत्र घातकीडीह स्थित अनवर खान के कार्यलय ए यु वी कार्यलय मे छापा मारी की । इस दौरान वहा पर कार्यरत दो महिला सहित तीन लोगो थे। अनवर खान कार्यलय मे नही था। छापामारी के दौरान कार्यलय मे परिवहन कार्यलय के कागजात वहा पाये गए। जिसमे आर सी स्मार्ट कार्ड -33 . आर सी बुक-12 , 3 लॉग बुक , लेखा रजिस्टॉर (जिसमे माह जनवरी से अप्रैल तक का गाड़ियो से संबंधित हिसाब लिखा हुआ , प्रदुषण प्रमाण पत्र , सरायकेला खरसांवा डी टी ओ कार्यलय का टेम्पोरैरी आर सी ., टैक्स टोकन ,गाड़ियो के फिटनेस प्रमाण पत्र , फार्म 26.29.30 से सबंधित कागजात , पाये गए। इसके अलावे विभीन्न बैको के ब्लैक चेक दस्तखत किया हुआ जिसमे करीब 20 लाख राशी भरा हुआ दो चेक, दो सी पी यु . और अन्य बहुत सारा आपत्ती जनक समान बरामद किया गया । उन्होने कहा कि सरायकेला डीटीओ कार्यलय का कागजात कैसे आया है। उसकी भी जानकारी ईकट्ठा किया जा रहा है। इस मामले मे अगर डी टी ओ कार्यलय का कोई भी कार्मचारी दोषी होगा तो उसे बख्शा नही जाएगा।
0

