सरायकेला –
जिला में स्थानिय निती के खिलाफ बुलाया गया जे एम एम के द्वारा बंद का असर j लगभग मिला जुला रहा। कई क्षेत्रो में दुकाने रोज की तरह खुली रही तो कुछ क्षेत्र में सुबह से ही मार्केट पूरी तरह बंद रहा। बस टेम्पो का परिचालन नही हुआ। इस जिले से गुजरने वाले ट्रेन भी आम दिनो की तरह आई गई। राष्ट्रीय़ राजमार्ग 33 मे गाडियो की संख्या काफी कम दिखी। इस सदर्भ मे जिला के एस एस पी ईन्द्रजीत मेहथा ने कहा कि बंद के दौरान कही से भी कोई अप्रिय घटना की शिकायत नही मिली है। उन्होने कहा कि बंद से निपटने के लिए काफी संख्य़ा मजीस्ट्रेड के साथ पुलिस बल तैनात किये गए थे। उन्होने कहा खरसावा के विधायक कृष्मा गागराई सहित पुरे जिले मे करीब 627 बंद समर्थको को गिरफ्तार किया गया। है ।



