सरायकेला
खरसावाँ में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिती दर्ज करते हुए केनाल का निर्माण कर रहे एक कंपनी के आठ गाडियो को जलाया। इस दौरान नक्सलियो विस्फोट कर वन विभाग का गेस्ट को उड़ा दिया इसके अलावे जाते जाते नक्सलियो ने पर्चे भी छोड़े और काम पर अंजाम भुगतने की घमकी दे डाली। इस घटना को अंजाम नक्सलियो के द्वारा देर रात दिया गया। बताया जाता है कि घटना के अंजाम देते वाले नक्सलियों की संख्या 10 से ज्यादा थी। वही घटना की जानकारी मिलने के बाद कोल्हान के डी आई जी शभु ठाकुर और सरायकेला के एस पी इन्द्रजीत मेहथा घटनास्थस पहुंचे। वही एस पी के आदेश पर खरसावा क्षेत्र के आस पास इलाके मे नक्सलियों के खिलाफ सुबह से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा हैं।
इस सर्दभ मे सरायकेला के एस पी इन्द्रजीत मेहथा ने बताया कि बीती रात खरसावा थाना क्षेत्र के हुरुगदा मे शुरुडैम मे वशिष्ठ कंपनी के द्वारा केनाल का निर्माण किया जा रहा है। दोनो ओर से लगभग 10 किलोमीटर केनाल का निर्माण होना है । नक्सल प्रभावित ईलाका होने के कारण यहा पर पुलिस की एक कंपनी भी दिया गया था। लेकिन इधर कुछ दिनो पुर्व दुसरे आपरेशन मे भेज दिया गया था। जिसका लाभ उठाते हुए नक्सलियो ने बीती रात केनाल का काम कर रही कंपनी का 8 गाड़ियो को आग के हवाले कर दिया और बम विस्फोट कर वनविभाग के गेस्ट हाउस को का उड़ा दिया।
उन्होने कहा कि पुलिस के द्वारा सर्चिग अभियान शुरु कर दिया गया है। इस घटना से यहां पर काम प्रभावित नही होगा। वे यहां पर पुलिस उपलब्ध करा कर फिर से काम करायेगे।



