
(‘समर्पण’ के शिविर में 352 की चिकित्सीय जांच)
जमशेदपुर।


उपायुक्त अमित कुमार ने सामाजिक संस्था समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि समर्पण सामाजिक क्षेत्रों में बेहतर काम कर रहा है। समर्पण के हर रचनात्मक कार्य मे जिला प्रशासन मदद करेगा। श्री कुमार बागुन्हातु सी० पी० क्लब में समर्पण के तत्वावधान में आयोजित एकदिवसीय निःशुल्क चिकित्सीय जांच शिविर में मुख्य अतिथि के पद से बोल रहे थे। शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने पर्यावरण के क्षेत्र में पौधारोपण एवं पॉलिथीन का उपयोग करने पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि समर्पण को इस दिशा में भी पहल करना चाहिये।
उद्घाटन सत्र के सम्मानित अतिथि वरीय पुलिस अधीक्षक अनूप टी० मैथयू ने समर्पण के संयोजक ललित दास के सामाजिक कार्यों की प्रसंशा की। उन्होंने कहा कि कम उम्र में श्री दास जिस तरह सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं वह युवा वर्गों के लिए अनुकरणीय है। उन्होने ‘समर्पण’ के सामाजिक कार्यों में प्रशासन द्वारा हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर अपने स्वागत भाषण में ललित दास ने शिक्षा एवं चिकित्सीय क्षेत्रों में ‘समर्पण’ के इस मुहिम में हर तबके के लोगो का मिल रहे समर्थन का उन्होंने सरहाना की और इसके लिए आभार प्रकट की। प्रारम्भ में श्री दास ने दीप प्रज्वलित कर शिविर को उद्घाटित घोषित किया। श्री दास ने अपने संबोधन में कहा कि ‘समर्पण’ समाज के गरीब वर्गों के बीच निरंतर सेवा का कार्य करता रहेगा। ‘समर्पण’ अगले चरण में शहर को साफ़ सुथरा बनाने के लिए बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलायेगी। शिविर में उपस्थित अतिथियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जाने-माने युवा नेता गुंजन यादव ने करते हुए समर्पण की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
-:शिविर में 352 की चिकित्सीय जांच:-
इस शिविर में बागुन्हातु एवं आसपास के 352 व्यक्तियों की चिकित्सीय जांच की गयी। उन्हें निःशुल्क आवश्यक दवाईयां प्रदान की गयी। जांच टीम का मार्गदर्शन जिले के सिविल सर्जन डॉ० एस० के० झा ने किया। शिविर में एम०जी० एम० हॉस्पिटल के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर डी० मुर्मू, जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर डॉक्टर सुबोध पासवान, डॉ० टी० के० मिश्रा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुगसलाई सह गोलमुरी के डॉक्टर जे०पी० लाल ने लोगों की जांच की। फर्मासिस्ट राकेश पाठक, ए० एन० एम० कल्याणी मुखर्जी, प्रधुम्न कुमार, महेश साहू, अभिषेक बोस, राजेश सेठ आदि ने चिकित्सीय टीम का सहयोग किया। शिविर के समापन सत्र में मेडिकल टीम के सदस्यों को बुके प्रदान कर सम्मानित किया गया।
शिविर में उपस्थित प्रमुख लोग:-
जैप 6 के समादेष्टा शैलेंद्र कुमार वर्णवाल, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय -1 के० एन० मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक (नगर) अनिमेष नैथानी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) विवेकानंद ठाकुर, जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी दीपक सहाय, मा० मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, नगर के जाने माने नेता एवं समाजसेवी चंद्रशेखर मिश्रा, रूबी झा, संजीव सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि।
शिविर में जिनका महत्वपूर्ण योगदान रहा:-
इस शिविर में “समर्पण” टीम के नीरज कुमार, देव कुमार, संजीव नायक, रूपेश साहू, दीपक कुमार सिंह, ज्ञान सिंह, प्रदीप कुमार, अमित अग्रवाल के अलावा राजा कुमार, कमलेश साहू, सुशांतो पांडा, जीवन साहू, टुनटुन सिंह, विजय साहू, मंटू बनर्जी एवं विष्णु कैबर्तो आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

