
जमशेदपुर।


समाजसेवी संस्था समाधान ने सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वाहन करते हुए मंगलवार को जादूगोड़ा से सटे खड़ियाकोचा गाँव में सबर सामुदाय के लोगों के बीच सेवाएं मुहैया कराई। उक्त गाँव के विकास हेतु दो वर्ष पूर्व समाधान ने खड़ियाकोचा को गोद लेते हुए मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लिया था। इसी अभियान के तहत नियमित रूप से संस्था सबर परिवारों के उत्थान को संकल्पशील रहती है। मंगलवार को खड़ियाकोचा निवासी 22 परिवारों के कुल 85 लोगों के बीच खाद्य सामग्रियाँ और चप्पलों का वितरण किया गया। संस्था ने गाँव के बच्चों से लेकर बुजुर्गों को नये चप्पल मुहैया कराए जिससे पहाड़ एवं दुर्गम रास्तों में उनके पाँव सुरक्षित रहें। चप्पलें पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। समाधान के कार्यक्रम को देख वहाँ के स्थानीय माइंस की सुरक्षा को तैनात सीआरपीएफ अधिकारी भी इस काम में सहयोग करने से ख़ुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने भी अपने हाथों से लोगों को सामग्रियाँ वितरित किये और समाधान के प्रयासों को सराहा। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वर्ग के उत्थान और मुख्यधारा से जोड़ने की समाधान की प्रतिबद्धता को अनुकर्णीय बताया। कार्यक्रम के उपरांत सीआरपीएफ अधिकारी ने समाधान के सदस्यों को ठंडा पानी पिलाया और इस पावन उद्देश्य के लिए सराहा। समाधान ने सभी को चप्पलें देने के साथ ही पचास-पचास किलो चावल, आलू, प्याज़ एवं सरसों के तेल सबर परिवारों के मध्य वितरित किये। मौके पर विशेष रूप से समाधान संस्था की कार्यकारी अध्यक्ष बीना ख़ीरवाल, कोषाध्यक्ष कुलजीत सदाना, अमिता महेंद्रू, सुनीता सचदेव, कमलेश विभार तथा अनिता विभार मौजूद थे।

