Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर – 25 नवंबर को ‘समाधान’ के मंडप में पंद्रह बेटियों का होगा भव्य सामूहिक विवाह, आशिष देने आएंगी महामहिम राज्यपाल
Top Stories

जमशेदपुर – 25 नवंबर को ‘समाधान’ के मंडप में पंद्रह बेटियों का होगा भव्य सामूहिक विवाह, आशिष देने आएंगी महामहिम राज्यपाल

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 21, 2018No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
 पंद्रह ई-रिक्शा पर सवार दूल्हे राजा पहुँचेंगे विवाह रचाने
● 24 को हल्दी, मेहंदी और संगीत संध्या, कई महिला विभूतियों का होगा सम्मान
● समाधान द्वारा गोद लिए गाँव खड़ियाकोचा के भी एक युगल का होगा विवाह
● विगत तीन वर्षों में सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधें जोड़ें केक काटकर मनायेंगे वैवाहिक-वर्षगाँठ
जमशेदपुर।
25 नवंबर को सिदगोड़ा के टाउन हॉल ग्राउंड में समाधान संस्था के मंडप में पंद्रह जोड़ों का भव्य सामूहिक शुभ विवाह समारोह संपन्न होगा। इसके निमित्त ज़रूरी तैयारियों में समाधान के सदस्य तेज़ी से जुटे हैं। 25 नवंबर को अभिवंचित एवं वित्तीय रूप से कमज़ोर वर्ग के पंद्रह जोड़ों का भव्य सामूहिक शुभ विवाह संपन्न होगी तथा एक दिन पूर्व (24 नवंबर) को विधि पूर्वक हल्दी, मेहंदी एवं संगीत की रस्म अदायगी की जाएगी। उक्त जानकारी समाधान की ओर से बुधवार (21 नवंबर) को साकची स्थित होटल कैनेलाईट में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी गयी।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के क्रम में संस्था की अध्यक्ष पूनम विग ने बताया कि 25 नवंबर को बतौर मुख्यातिथि वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर झारखंड की महामहिम राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू वैवाहिक जोड़ों को सुखद दाम्पत्य जीवन का आशिष देंगी। वहीं विवाह की पूर्व संध्या पर हल्दी मेहंदी और संगीत संध्या का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है जिसमें विवाह पूर्व पंद्रह बेटियों के हाथों में मेहंदी रचेगी। इस संध्या महिला सशक्तिकरण एवं समाजसेवा की दिशा में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शहर की कई महिला विभूतियों को समाधान संस्था की ओर से सम्मानित किया जाएगा। 24 नवंबर को संगीत संध्या पर ज़िले के उपायुक्त श्री अमित कुमार एवं एसएसपी श्री अनूप बिरथरे बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे।
सामूहिक विवाह समारोह पर प्रकाश डालते हुए संस्था के संरक्षक दिनेश कुमार ने कहा कि सामूहिक शुभ विवाह समारोह का यह लगातार चौथा वर्ष होगा जिसमें उसी भव्यता एवं सुव्यवस्थित ढंग से बेटियों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। कहा कि दहेज़ प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध “समाधान” लोगों के मध्य जागरूकता लाने का प्रयास कर रही है। बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम को लेकर लगभग तैयारियां कर ली गयी है वहीं कुछ ख़रीददारी जारी है। बताया कि इस वर्ष भी आयोजन स्थल की सजावट आकर्षक होगी। वहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के निमित्त इस वर्ष चार पहिये की जगह पर “ई-रिक्शा” पर सवार पंद्रह दूल्हों की बारात विवाह मंडप तक पहुँचेगी। इसके अलावे सुखमय दाम्पत्य जीवन गुजारने की शुभकामनाएं सहित उपहार के रूप में कई सामग्रियाँ भी समाधान द्वारा मुहैया कराए जाएंगे। इसके अलावे विवाह के दौरान लज़ीज़ व्यंजनों का भी प्रबंध संस्था की ओर से की गयी है। इस वर्ष समाधान द्वारा गोद लिए गए गाँव खड़ियाकोचा के भी एक जोड़े का विवाह सामूहिक विवाह में संपन्न होगी। समाधान इसे लेकर बेहद ख़ुश है वहीं खड़ियाकोचा गाँव के लोग भी शादी समारोह में शामिल होने की तैयारियों में हैं। विवाह के दौरान विगत तीन वर्षों में सामूहिक विवाह के दरम्यान परिणय सूत्र में बंधें जोड़ें भी मौजूद रहकर अपना वैवाहिक वर्षगांठ मनाएंगे।
प्रति वैवाहिक जोड़ों को समाधान द्वारा शुभकामनाएं स्वरूप दी जाने वाली सामग्रियाँ :
दुल्हनों को स्वालंबी बनाने के लिए सिलाई मशीनें,  टेबल फ़ैन, पलंग, गद्दा, तकिया, दो सेट बेड शीट, कंबल, शॉल, 111 पीस के बर्तन सेट, कप सेट, अलमीरा, सूटकेस, वर-वधु के सैंडल और जूते-मोजे, वर-वधु के अंडर गारमेंट्स, वधु के लिए एक लहंगा, तीन साड़ियाँ और दो सूट, दूल्हे के लिए कुर्ता-पैजामा, पगड़ी एवं शर्ट-पैंट, स्वेटर, तीन तौलिया, दुल्हन के श्रृंगार किट बॉक्स, हाथों के चूड़ा, ब्राइडल सेट, दो कुर्सियाँ, चाँदी की मंगलसूत्र, एक जोड़ी बिछिया, एक माँगटीका, जनधन योजना के तहत नया बैंक खाता, जीवन बीमा का सर्टिफिकेट, पंडित के लिए धोती, गमछा एवं 501 रुपये दक्षिणा।
चयनित वैवाहिक जोड़ें :
वैवाहिक जोड़ों का परिचय :
काशीनाथ सरदार (नागाडीह) -संग- गुरुबारी सरदार (बड़ा गम्हरिया)
प्रदीप कर्मकार (हरहरगुट्टू) -संग- रूमा लोहार
(सरायकेला)
सुखदेव पान (चाईबासा) -संग-शकुंतला पात्रा
(चाईबासा)
नवीन कुमार मुंडा (बागुननगर) -संग- सरिता पारिया (सीतारामडेरा)
रवि प्रसाद (रामनगर) -संग- सोनिया मुंडा
(रामनगर, कदमा)
सोनू सिंह यादव (सीतारामडेरा) -संग- शिल्पा कुजूर (सीतारामडेरा)
विवेक भुइँया (सीतारामडेरा) -संग- कुंती कुमारी
(सीतारामडेरा)
रंजीत सरदार (पोटका) -संग- रेणुका सरदार
(घाघीडीह)
घनश्याम केसरी (दोंकासाई) -संग- तपस्विनी पात्रा (दोंकासाई)
डोगर पारिया (बरकुंडिया) -संग- कैरिबान सिंह
(हरिणा)
राम पारिया (कुर्सी) -संग- राखी देवगण (बरकुंडिया)
रवि पान (दलकी) -संग- रीना दास
(बड़ा लगिया)
निमाई सबर (खड़ियाकोचा) -संग- मंजरी
(खड़ियाकोचा)
मदन कुमार दास (बड़ा लागिया) -संग- गीता पान
(झींकपानी)
नेदया चटोम्बा (हाट गम्हरिया) -संग- सुरु पूर्ति
(नुवामुंडी)
पत्रकार वार्ता के दौरान समाधान के दिनेश कुमार, पूनम विग, बीना खीरवाल, पूनम साहू, कुलजीत सदाना, अंकित आनंद, अमरजीत सिंह राजा, अंजली सिंह, आशिष गुलाटी, हरजीत भाटिया, सरबजीत सिंह, सुनीता सचदेव, अमिता महेंद्रू समेत संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026

Jamshedpur News: खटिया बनी एंबुलेंस, सिस्टम की खुली पोल

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.