
जमशेदपुर। जिला मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की बैठक में हर साल की तरह इस साल भी दो दिवसीय रंगों का पर्व होली 09 और 10 मार्च (सोमवार और मंगलवार) को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। साकची अग्रसेन भवन में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए साकची शाखा अध्यक्ष ओमप्रकाश रिंगसिया ने बताया कि पहले दिन सोमवार 9 मार्च को संध्या 8 बजे साकची आम बगान मैदान में होलिका दहन होगा। रात 9 बजे से साकची शिव मंदिर में बाबा श्याम संग होली खेंलेगें भक्त। इससे एक दिन पहले रविवार 8 मार्च की शाम को 04.30 बजे डांडा रोपण आम बगान मैदान में किया जायेगा। इस साल भी होलिका दहन में पर्यावरण संरक्षण के तहत लकड़ी का प्रयोग नहीे होगा। गाय के गोबर से बने गोइठा से होलिका दहन हुआ।
उन्होंने आगे बताया कि दूसरे दिन मंगलवार 10 मार्च को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक साकची धालभूम क्लब मैदान में (अग्रसेन भवन के सामने) एक-दूसरे पर रंग डालकर सामूहिक रूप से होली मनायी जायेगी। शाम 6.30 बजे से रात 10 बजे तक स्थानीय कलाकार महावीर अग्रवाल के नेतृत्व में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम (नृत्य नाटिका) होलिकोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें रंग गुलाल उड़ाने के साथ साथ ठंढई व मिठाइयां भी बांटी जायेगी।
बैठक में प्रमुख रूप से उमेश साह, बजरंग लाल अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सीताराम देबुका, सांवरमल अग्रवाल, छेदीलाल अग्रवाल, रमेश मूनका, सुनील देबूका, सुभाष साह, ओमप्रकाश संघी, बबाूलाल गर्ग, प्रमोद भालोटिया, बसंल जोशी, हजारी लाल मूनका, गोपाल कृष्ण जोशी, अशोक चैधरी, राहुल चैधरी, श्याम सुंदर मूनका, शंभुप्रसाद कांवटिया, अमित शर्मा आदि मौजूद थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन महासचिव महावीर मोदी ने किया।

