
जमशेदपुर ।


ऐतिहासिक होगा ज्योत महोत्सव-कन्हैया उपाध्याय
साईं मानवसेवा ट्रस्ट द्वारा प्रायोजित ज्योत महोत्सव में जिम्मेदारी को लेकर बिष्टुपुर राम मंदिर के गीता मंडप में आयोजित बैठक सफल रही. बैठक की अध्यक्षता करते हुए रिटायर्ड डीएसपी कन्हैया उपाध्याय ने कहा कि साईं ज्योत महोत्सव झारखंड में ऐतिहासिक माना जाएगा उन्होंने कहा कि ज्योत महोत्सव में कई मंदिरों से जोत लेकर मंदिर कमेटियां जमशेदपुर पहुंचेंगे जिसकी तैयारी कर ली गई है. विद्यानंद सिन्हा ने कहा कि मौसम में कई जिलों के साईं मंदिर कमेटियां बाबा का ज्योत जलाकर जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आगामी 16 मार्च को एकत्रित होगी जहां पुरुस्कार करो चांदी का मूर्ति प्रत्येक कमेटी को दिया जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से ट्रस्ट के संरक्षक बीएन सिन्हा,अध्यक्ष कन्हैया उपाध्याय,संजय पांडे,संजय शर्मा,रविशंकर,राजेश गुप्ता,मोहम्मद अखलाक,बलजीत सिंह,गुरुशरण सिंह,विशाल खारा,निर्मल डे,दीपक सोनकर,मनोज सोनकर आदि उपस्थित हुए.साथ ही आज महिला इकाई की कमेटी विस्तार में शामिल तमाम पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित हुए.कार्यक्रम की शुरुआत में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि भी दी गई.
महिला इकाई की कमेटी का विस्तार करते हुए गीता सिंह को संरक्षक,अरूणा भाटिया को अध्यक्ष,उपाध्यक्ष में रेणू रिंगसिया,कविता प्रधान,सोमा प्रधान,नीतू साव,सचिव सुखश्री मोहंती,गुरूशरण कौर,मीना प्रसाद,नारायणी दीक्षित,प्रवक्ता में पदमा ठाकुर,गुरकिरत कौर,सलाहकार सदस्य बसंती दास,सुनीता राय,लता सिंह,किरण कौर,संजना शर्मा आदि को शामिल किया गया है.
साई ज्योत महोत्सव में जिम्मेदारी लेने वाले सहयोगियों की सूची
*************************
प्रचार-प्रसार-बी.एन सिन्हा,
आॅडिटोरियम-प्रीतम सिंह भाटिया,
भोग-प्रसाद-प्रभाकर सिंह,
पुरस्कार-कन्हैया उपाध्याय,
तोरणद्वार-धर्मेंद्र प्रसाद,
पुष्प श्रृंगार-फजल खान,
साऊंड सिस्टम-संजय शर्मा,
भजन-कीर्तन-दीपक भालोटिया,
कॉफी-बिस्किट-रवि जायसवाल,
पानी स्टाॅल-पंकज तिवारी,
आतिशबाजी-धर्मेंद्र सोनकर,
वोलेंटियर बैज-निर्मल डे,
700 पीस कैलेंडर-विजय वर्मा,
प्लेट-ग्लास-चम्मच-अनुज सिन्हा,
गुलदस्ता-संजय पांडे,
800 पीस रसगुल्ला-विजय सिंह,
आइस्क्रीम स्टाॅल-धीरेन्दर सिंह,
फिल्म प्रोजेक्टर-राजेश सिंह,
तोरणद्वार-शिबू सिंह,
तोरणद्वार-विशाल खारा,
बैलून लगाकर ऑडिटोरियम में सजावट-सरदार गुरुशरण सिंह, बैठक का संचालन प्रीतम सिंह भाटिया द्वारा किया गया.

