
सिमरी बख्तियारपुर,सहरसा, ब्रजेश भारती ।

मामला कनरिया ओपी के कठडुमर घाट के समीप का
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पूर्वी कोशी तटबंध के अंदर स्थित कनरिया ओपी क्षेत्र के कोशी नदी के पूरब कठडुम्मर घाट के समीप गले में फंदा लगा एक 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस को सुचना मिलते ही शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिये सहरसा भेज दिया है। वही अज्ञात का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में कौतूहल का माहौल बन गया है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि देर शाम घाट के समीप गुजर रहे राहगीरो की नजर धान के खेत में पड़ी युवक पर पड़ी तो तत्काल इस बात की सुचना स्थानिय पुलिस को दी ।अज्ञात युवक के गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ है वही मृतक युवक उजला शर्ट व काला पेंट पहने हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि नदी के बगल मे धान के खेत में उक्त युवक की हत्या फंदा लगाकर कि गई होगी लाश को ठिकाना लगाने की नाकाम कोशिश के वजह से यहा शव रह गया है ।कनरीया ओपी अधयक्ष निरंजन प्रसाद सिह बताया कि आसपास के लोगो ने सहरसा भेजे जाने तक शव की पहचान नही कर सकी है पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

