सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा से महेंद्र प्रसाद इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना ने कई दिग्गज के रातों की नींद उड़ा दी है। जिन कारण कई दिग्गज को इस बार जनता ने सीधे चलता कर दिया। हारने वाले में सिमरी बख्तियारपुर के पूर्व विधायक डॉ. अरूण कुमार की पुत्रवधू आरती आनंद एवं दो बार जिला परिषद अध्यक्ष रह चुके सुरेन्द्र यादव की पत्नी किरण देवी शामिल है। पूर्व विधायक की पुत्रवधु एवं निवर्तमान जिप अध्यक्ष की पत्नी तीसरा स्थान पर रही। बनमा ईटहरी प्रखंड के पूर्व प्रमुख रमेश चन्द्र यादव चुनाव हार गये, लेकिन उनकी पुत्रवधु आकांक्षा सुप्रिया पंचायत समिति से जीत गयी। हारने वाले में राजद जिलाध्यक्ष मो. जफर आलम की पत्नी आजार जफर शामिल है। हालांकि खुद जफर आलम बनमाईटहरी प्रखंड से जिला परिषद की चुनाव बड़े अंतर से जीत चुके हैं। वहीं उनकी पत्नी आजरा जफर सिमरीबख्तियारपुर के क्षेत्र संख्या 4 से दूसरे नम्बर पर रही।
—————
60 वर्षीय वृद्ध ने दिखाया दमखम
—————–
सिमरीबख्तिारपुर क्षेत्र संख्या 3 से 60 वर्षीय वृद्ध महिला गीता देवी जिला परिषद से जीतने में कामयाब रही। कठडूम्मर पंचायत से तीन बार लगातार मुखिया रह चुके गोपाल कुमार ¨बद की मां गीता देवी गिनती प्रारंभ होने के साथ हर वक्त आगे ही रही।
—–
कई निवर्तमान मुखिया चुनाव बुरी तरह से हारे
—————-
पंचायत चुनाव में जनता ने दिखा दिया कि अगर जनप्रतिनिधि हवा हवाई विकास करेगा तो जनता भी उसे उसी तरह जवाब देगा। जिन कारण कई वर्तमान मुखिया चुनाव हार गये। अब तक जानकारी के अनुसार सिमरी बख्तियारपुर से एक मात्र बघवा पंचायत से निवर्तमान मुखिया राजकुमार राय ही चुनाव जीते हैं। वहीं सलखुआ से मिथलेश विजय को विजय हासिल हुआ है। बनमाईटहरी प्रखंड के रसलपुर पंचायत से निवर्तमान मुखिया मनोज कुमार दूसरी बार जीतने में कामयाब रहे।
निवर्तमान जिला परिषद् उपाध्यक्ष माँ को जिताने में रहा कामयाब- पूर्व ज़िप उपद्याध्यक्ष रितेश रंजन ने अपनी विजय बरकरार रखा। अपनी माँ ललिता रंजन को जिताने में कामयाब रहा। ललिता रंजन बड़े अंतर से चुनाव जीत गयी।




