
–


मारपीट कर अधैड़ को किया जख्मी,मामला दर्ज
बनमा ओपी के कुसमीही गावं का मामला
सिमरी बख्तियारपुर,सहरसा,निज संवाददाता।
बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के बनमा ओपी अन्तगर्त कुसमीही गांव में वुधवार की शाम जमीन में गडडा खोदने से मना करने पर 58 वर्षीय महशर आलम को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल को ईलाज के लिये अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया। पुलिस जख्मी के फर्दब्यान पर मामला दर्ज कर कार्यवाही कर रही हैं।
घटना के संबंध में दिये गये फर्दब्यान में कुसमीही गावं निवासी महशर आलम ने कहां है कि वुधवार की शाम मेरे भाई मो कौशर आलम मेरे जमीन में घर बनाने के लिये कुर्शी देने के लिये जमीन में गडडा खोद रहा था तो बोला की पंच लोग बैठेंगें तब गडडा खोदियेगा इसी बात पर कौशर आलम,शौकत अली,बीबी शगुप्ता,बीबी सुरैया,बीबी तहसीम पिता कौशर आलम सभी लोग एकमत होकर लाठी,डंडा,राड आदि लेकर हमला कर दिया साथ ही जेब में रखे नगदी 5 हजार रूपये निकाल कर गंभीर रूप से सर पर प्रहार कर जख्मी कर दिया। इस संबंध में बनमा ओपी प्रभारी जितेन्द्र सहनी ने बताया की दिये गये फर्दब्यान के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा हैं।

