
जमशेदपुर।रविवार को झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सर्किट हाउस एरिया में रजक समाज के लोगों के लिए नगर विकास एवं नगर विकास विभाग के मद से लगभग 7 लाख रुपए की लागत से निर्मित पेवर्स ब्लाॅक सड़क का उद्घाटन किया। ज्ञात हो कि कुछ महीनों पहले रजक समाज के लोगों ने मंत्री सरयू राय से मिलकर उनसे अनुरोध किया था सर्किट हाउस एरिया में उनका घाट स्थित है। अवागन के लिए सड़क नहीं होने के कारण समाज के लोगों को काफी असुविधा होती है। मंत्री सरयू राय ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वे शीघ्र इसका निर्माण करायेंगे। उन्होंने इसका निर्माण नगर विकास एवं आवास विभाग से करवाने के लिए अनुशंसा किया था। इतने कम समय में उनकी माँगों को पूरा करने के लिए रजक समाज के लोगों ने मंत्री सरयू राय के प्रति आभार व्यक्त किया है तथा पूरे समाज में खुशी व्याप्त है। उद्घाटन के अवसर पर विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार, विधायक प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, चुन्नु भूमिज, संध्या नंदी, हीरालाल रजक, संजय रजक, बिनोद रजक, महेश प्रसाद, राम प्रसाद, पप्पु रजक, कविचंद, महेन्द्र, अरूण रजक, नरेश प्रसाद, प्रकाश के साथ ही काफी संख्या में रजक समाज के लोग उपस्थित थे।



