
जमशेदपुर . आर0वी0एस0 काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलाॅजी में जमशेदपुर लोक सभा क्षेत्र के सांसद श्री विद्युत बरण महतो जी का अभिनन्दन किया गया। सबसे पहले काॅलेज के चेयरमैन श्री बिन्दा सिंह ने श्री विद्युत बरण महतो का स्वागत शाॅल ओढ़ाकर किया एवं श्री भरत सिंहने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। मंच पर मुख्य अतिथि श्री विद्युत बरण महतो जी के अलावा काॅलेज के चेयरमैन श्री बिन्दा सिंह, सचिव श्री भरत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री शत्रुघ्न सिंह, प्राचार्य डाॅ0 आर0 एन0 गुप्ता, डीन (एकेडेमिक) डाॅ राजेश कुमार तिवारी मौजुद थे। यह समारोह श्री विद्युत बरण महतो जी के अभिनन्दन के साथ-साथ काॅलेज में चल रहे नए सत्र 2019-20 के छात्रों का इंडक्शन प्रोग्राम के समापन समारोह के लिए भी रखा गया था। श्री महतो ने अपने भाषण में छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा वर्ग ही इस देश की सबसे मजबूत कड़ी है और देश का भविष्य सुनहरा चाहते हैं तो इन युवाओं का शिक्षित होना जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और भरोषा दिलाया कि हम हर तरह की मदद काॅलेज एवं छात्र-छात्राओं को करेंगे। उन्होने यह भी बताया कि धालभूमगढ़ में जल्दी ही हवाई अडडा का निर्माण शुरू कराया जाएगा एवं हाइवे से लेकर आर0 वी0 एस0 काॅलेज तक के सड़क निर्माण की भी सहमति दी। काॅलेज के सचिव श्री भरत सिंह ने श्री विद्युत बरण महतो जी का स्वागत करते हुए कहा कि श्री महतो पहले ऐसे सांसद है जो आर0 वी0 एस0 इंजीनियरिंग काॅलेज में आए हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि मेहनत एवं लगन से पढ़ाई करें क्योंकि जब आप पढ़ेंगे तो ही काॅलेज और देश भी आगे बढ़ेगा। काॅलेज के डीन (एकेडेमिक) डाॅ राजेश कुमार तिवारी ने काॅलेज के नियमों को छात्र-छात्राओं को बताया और दिनांक 27.08.2019 से शुरू हो रहे क्लास के बारे में भी बताया। सांइंस एण्ड हयूमैनिटी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ0 एस0 पी0 सिंह ने दिनांक 16.08.2019 से लेकर 26.08.2019 तक चले इंडक्शन प्रोग्राम को संक्षेप में प्रस्तुत किया एवं प्रोग्राम के दौरान हुए प्रतियोगिता में सफल हुए छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किया। उन्होंने अपने विभाग के डाॅ कल्पना महतो, डाॅ0 रेखा तिवारी, डाॅ0 हलधर, प्रो0 ए0 एन0 दत्ता, प्रो0 अभिलाष घोष एवं डाॅ सुधीर झा के प्रति कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डाॅ0 विक्रम शर्मा ने किया एवं मंच संचालन डाॅ0 सुधीर झा ने किया।



