महिला ने की आत्महत्या
जमशेदपुर।
आदित्यपुर के आर आई टी थाना क्षेत्र मे एक महिला ने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । प्रथम दृष्टि मे यह मामला परिवारीक कलह से देखा जा रहा है। वही पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है। और मामले की जांच मे जुट गई है।
इस सर्दभ मे आर आई टी थाना प्रभारी अमरजीत प्रसाद ने बताया कि उन्हे सुचना मिली कि आर आई टी थाना क्षेत्र के ईच्छापुर के लाईन टोला मे एक महिला ने आत्महत्या कर ली है । सुचना पर वहां गषा तो घटना को सही पाया । उन्होने कहा कि मृतका का नाम सरोज हेम्ब्रम (40) है । उन्होने कहा कि प्रथम दृष्टि मे यह आत्म हत्या परावरिक कलह जुड़ा मामला लग रहा है। उन्होने कहा कि शव को कब्जे मे ले कर पोस्टमार्टंम के लिए जमशेदपुर एम जी एम अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।



