
रांची।राज्य सरकार ने 3 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गोड्डा के एसपी राजीव रंजन और पाकुड़ के एसपी एसपी वर्णवाल का तबादला कर दिया गया है। गृह विभाग ने इससे संबंधित एक अधिसूचना जारी कर दी है।गोड्डा के एसपी राजीव रंजन का गोड्डा से तबादला करते हुए झारखण्ड जगुआर का एसपी बनाया गया है।पाकुड़ के एसपी एसपी वर्णवाल को गोड्डा के एसपी बनाया गया है।वहीँ पाकुड़ का एसपी सुनील भास्कर को बनाया गया है जो एटीएस में एसपी थे।


बता दें कि पाकुड़ के एसपी और डिसी में हाल के दिनों में खूब विवाद हुआ था। इसी विवाद के कारण कुछ ही दिन पहले पाकुड़ के उपायुक्त दिलीप कुमार झा का तबादला कर दिया गया था। अब एसपी का कर दिया गया।

