
राँची
आज राजद लोकतांत्रिक का कोर कमिटि की महत्वपूर्ण बैठक पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम सागर राणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा एक विचारधारा को समर्थन करने को लेकर चर्चा हुआ।बैठक में विस्तारपूर्वक चर्चा के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि राजद लोकतांत्रिक का निर्माण धर्मनिरपेक्ष विचारों एवं सामाजिक न्याय को बढ़ावा व समाज के अंतिम व्यक्ति की एकजुटता की मजबूती के लिए हुआ था।झारखण्ड के जल जंगल जमीन एवं झारखंडी अस्मिता की सुरक्षा तथा चहमुंखी विकास के लिए एक मजबूत लक्ष्य के साथ काम करने का संकल्प लिया था।राणा ने कहा कि पार्टी अपने लक्ष्य को बढ़ावा देते हुए समाज में नफरत फैलाने वाले साम्प्रदायिकता और विकास व जनविरोधी विरोधी सरकार भाजपा के खिलाफ मजबूती से आवाज़ बुलंद करने की जरूरत है।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने वाली पार्टी एवं समर्थित प्रत्याशियों को राजद लोकतांत्रिक सूबे राज्य में समर्थन करेगा।उपरोक्त जानकारी देते हुए राजद लोकतांत्रिक के कार्यकारी अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया, ज्ञातव्य है कि राजद लोकतांत्रिक का वर्तमान 2019 का विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग द्वारा सिम्बल आवंटन नहीं होने के कारण चुनाव नही लड़ रहा है।विदित हो कि 4 महीना पहले राजद लोकतांत्रिक पार्टी का गठन हुआ था और पर्याप्त समय नही होने के कारण वर्तमान समय मे रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया विचाराधीन है।यादव ने बताया कि आज की बैठक में निर्णयानुसार पार्टी अध्यक्ष गौतम सागर राणा के निर्देश पर राज्य में सभी चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी नेता एवं पदाधिकारी भाजपा के विरुद्ध चुनाव प्रचार करेंगे।बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष आबिद अली,संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष शारदा देवी,महासचिव प्रणय कु बबलू,चन्द्रशेखर भगत,राजेश कुमार,नसीम अंसारी,कमल पांडेय,अनिल राम,रामकुमार यादव,विक्रांत विश्वकर्मा,योगेंद्र शर्मा,शब्बर फ़ातमी मुख्य रूप से उपस्थित थे।



