जमशेदपुर। देश भर में चलाये जा रहे जलशक्ति अभियान के .तहत एवं वृक्षारोपण अभियान में अपनी सहभागिता व जिम्मेवारी निभाते हुए रेड क्रॉस सोसाईटी ने आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ ड्राई वेल रिचार्ज सिस्टम की शुरुआत की, इसके साथ तीन बहुपयोगी सोख पीट का निर्माण जल संरक्षण के लिए किया गया, इस कार्यक्रम के साथ रेड क्रॉस भवन एवं आसपास के क्षेत्र में 100 वृक्षारोपण रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि अब जबकि सभी कुएं का अस्तित्व पानी नहीं होने के कारण खत्म हो चुका है, लेकिन उन कुँओं के माध्यम से हम पानी को सीधे भुगर्भ में भेज सकते हैं, क्योंकि भूगर्भ जलश्रोत से इनका सम्बन्ध बना हुआ है। उन्होने रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों से आग्रह किया कि वे वृक्ष लगायें तो उनकी देखभाल भी करें तभी जिम्मेवारी पूर्वक पर्यावरण संरक्षण के हम सहभागी होंगे।



