
जमशेदपुर।


प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि यह मंदी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर है इसकी जल्द सुधार होने की संभावना है। वे जमशेदपुर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होने कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय मंदी है । इसका असर भारत मे भी पड़ा है।जिससे अछुता हमारा झारखंड के जमशेदपुर सहित अन्य क्षेत्र नही रहे है। इससे पहले भी मंदी हुई थी। उन्होने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आईरन ओर और स्टील के कीमतों में काफी कमी आई हैं। इसके कारण यह मार हुई है। उन्होने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले दिनो मे मंदी ठीक हो जाएगी।
जमशेदपुर (पश्छिम) का विवाद जल्द समाधान होगा
जमशेदपुर (पश्चिम) के विधायक सह मंत्री सरयू राय और मुख्यमंत्री रघुवर दास के काफी कारीबी औरजमशेदपुर महानगर अध्यक्ष रामबाबू तिवारी का सोशल मिडीया के वार पर उन्होने कहा कि इस मामले में दोनो ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। उस शिकायत पर पार्टी मंथन कर रही है। इसका समाधान जल्द निकाला जाएगा।जरुरत पड़ेगी तो पार्टी कार्रवाई भी कर सकती हैं।
गठबंधन के मामले में निर्णय केन्द्रीय़ स्तर मे होगा
अगामी विधानसभा चुनाव में होने वाले गंठबंधन के सवाल पर उन्होने कहा कि झारखंड में भाजपा का गंटबंधन आजसू से है। और दोनो का गंठबंधन राष्ट्रीय स्तर से है। इस पर निर्णय भी केन्द्रीय नेतृत्व को लेना हैं।चुकि झारखंड प्रदेश में इसका गंठबंधन नही हुआ है। दोनो दलो का गठबंधन केन्द्रीय नेतृत्व कें बीच हुआ । अगामी विधानसभा चुनाव में दोनो के बीच गंठबंधन होगा कि नही होगा इस पर निर्णय केन्द्रीय नेतृत्व को लेना हैं।और वहां से जो निर्णय जो होगा उसका आनुपालन प्रदेश में किया जाएगा।
प्रदेश के विधायक अच्छा काम कर रहे है
आने वाले विधानसभा चुनाव मे विधायको के टिकट कटने के सवाल पर उन्होनें कहा कि झारखंड के भाजपा के सभी विधायक अच्छा काम कर रहे हैं।इसके कारण झारखंड के विकास काफी तेज गति से आगे बढ रहा हैं। उन्होने कहा मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में काफी उचाईयों को पार किया हैं। उन्होने कहा कि अभी तक ऐसी कोई संभावना नही है कि विधायक काम अच्छी तरह से काम कर रहे है। उन्होने कहा कि इन्ही विधायको की वजह से राज्य के जनताओ का भला हो रहा है। उन्होने कहा कि पार्टी झारखंड में 65 प्लस सीट कैसे लाएगी उस पर कार्य कर रही है.।

