JAMSHEDPUR
कोरोना संक्रमण के रोकथाम जिला प्रशासन, सरायकेला-खरसावां के सहयोग से आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड द्वारा सोमवार कंपनी परिसर में 158 कर्मचारियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया जिसमे सभी टेस्ट नेगिटिव आये।
आज किये गए रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) अभियान में 146
पुरुष और 12 महिलाओं का टेस्ट हुआ जिसमे से कोई भी टेस्ट पॉजिटिव नहीं पाया गया। लाभुकों ने अनुशासित होकर दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए टेस्ट का लाभ लिया।
सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त अरवा राजकमल के सकारात्मक पहल और सहयोग के अलावा जिले के मेडिकल टीम के डॉ जुझर मांझी के व्यापक सहयोग व कंपनी के सीएसआर और एच आर विभाग के महत्वपूर्ण व अथक प्रयासों से रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) अभियान सफल हो पाया।
आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड कंपनी तीसरी लहर के मद्देनजर कोरोना संक्रमण को गंभीरता से ले रही है। इस बाबत कम्पनी ने तीन चरणों में टीकाकरण अभियान चलाकर करीब 545 कर्मचारियों व ठेकेदार कर्मचारियों का टीकाकरण करवाया था।
