
रांची/पटना। सैमसंग ने अपनी नवीनतम गैलेक्सी एस25 सीरीज के स्मार्टफोन्स की प्री-ऑर्डर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सीरीज में गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा, गैलेक्सी एस25$ और गैलेक्सी एस25 शामिल हैं, जो एआई तकनीक से लैस हैं और उपयोगकर्ताओं को अत्याधुनिक, संदर्भ-जागरूक और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करते हैं। गैलेक्सी एस25 सीरीज में सैमसंग ने अपने एआई एजेंट्स और मल्टीमॉडल क्षमताओं को एकीकृत किया है, जो टेक्स्ट, आवाज़, छवियों और वीडियो को आसानी से समझ और इंटरप्रेट कर सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में कस्टमाइज्ड स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्लेटफॉर्म का उपयोग किया गया है, जो शानदार प्रोसेसिंग पावर और उन्नत कैमरा अनुभव प्रदान करता है। सैमसंग दक्षिणपश्चिम एशिया के प्रेसिडेंट जेबी पार्क ने कहा कि गैलेक्सी एस25 सीरीज उपयोगकर्ताओं को एआई के जरिए एक नेचुरल और कस्टमाइज्ड मोबाइल अनुभव देती है, जो उनकी गोपनीयता का भी पूरा ख्याल रखती है। उन्होंने यह भी बताया कि इस सीरीज का निर्माण नोएडा स्थित सैमसंग फैक्ट्री में किया जाएगा। इस सीरीज में सैमसंग का पहला वन यूआई 7 प्लेटफॉर्म पेश किया गया है, जो सहज और व्यक्तिगत उपयोग का अनुभव प्रदान करता है। गैलेक्सी एस25 सीरीज के प्री-ऑर्डर पर विशेष ऑफर्स दिए जा रहे हैं।




