Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » RANCHI NEWS :तीन दिवसीय स्वर्णरेखा महोत्सव का नगड़ी में शानदार आगाज
Breaking News

RANCHI NEWS :तीन दिवसीय स्वर्णरेखा महोत्सव का नगड़ी में शानदार आगाज

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 12, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

स्वर्णरेखा के उदगम स्थल पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण
.
युवाओं की भूमिका केवल आंदोलन करने के लिए नहीं होना चाहिएःन्यायमूर्ति पाठक

रांची। रविवार को तीन दिनों तक चलने वाले स्वर्णरेखा महोत्सव की शुरुआत हो गई। आज झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश डॉ. एस.एन. पाठक ने बतौर मुख्य अतिथि इस महोत्सव की शुरुआत की। इस मौके पर स्वर्णरेखा नदी के उद्गम स्थल पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का भी उन्होंने और जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा संयुक्त रुप से अनावरण किया गया।
कार्यक्रम में दामोदर बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष-सह-स्वर्णरेखा महोत्सव के संरक्षक और जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा कि स्वर्णरेखा महोत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य स्वर्णरेखा नदी का संरक्षण एवं आम जनमानस को इसे प्रदूषण मुक्त करने की जागरूकता पैदा करने के लिए की गई थी। उन्होंने कहा कि प्रदूषण की दृष्टि से स्वर्णरेखा नदी के उद्गम स्थल रानीचुआं-नगड़ी से लेकर समुद्र के अंतिम बिंदु तक इसे पाँच भागों में बाँटा जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वर्णरेखा नदी को आज औद्योगिक प्रदूषण की अपेक्षा नगरीय प्रदूषण से ज्यादा खतरा उत्पन्न हो गया है। शहरी क्षेत्र में नाला आधारित विकास नीति बनाने की अत्यंत आवश्यकता है। हमारे पर्व-त्यौहार तभी सार्थक होंगे, जब नदी प्रदूषण मुक्त होकर अविरल बहती रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, झारखण्ड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश डॉ. एस.एन. पाठक ने कहा कि युवाओं की भूमिका केवल आंदोलन करने के लिए नहीं होना चाहिए बल्कि पर्यावरण एवं जलस्रोतों का सरंक्षण करने में युवाओं को अहम भूमिका निभानी होगी। लोग यदि अपने कर्तव्यों का निर्वहन ठीक से करें तो यह देश के लिए उनका सबसे बड़ा योगदान होगा। हमारे बीच से जो युवा निकलकर बड़े अधिकारी बनते हैं वे प्रोफेशनल हो जाते हैं। उन्हें अपने दायरे से बाहर निकलकर जलस्रोतों और पर्यावरण का संरक्षण करने में आगे आना चाहिए। स्वामी विवेकानंद केवल इसलिए आदर्श नहीं हैं कि वह एक संत है, बल्कि इसलिए हमारे आदर्श हैं कि उन्होंने शिक्षा, संस्कृति और मानवता की उन्नति को आधार बनाया है। यदि हम अपनी संस्कृति को नहीं बचा पाये तो हम अपने देश को भी नहीं बचा पायेंगे। उन्होंने युवाओं से अपनी सभ्यता और संस्कृति बचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत डीआईजी संजय रंजन सिंह ने कहा कि नदियां मानव सभ्यता की जननी हैं। नदियों की स्वच्छता का ख्याल हमें हर हालत में रखना ही होगा। नदियां समाप्त हुईं तो मानव सभ्यता भी समाप्त हो जाएगी। युवा दिवस के दिन युवाओं को संकल्प लेना चाहिए कि वे नदियों की रक्षा करेंगे ताकि हमारी सभ्यता की भी रक्षा हो सकेगी।

इससे पहले स्वर्णरेखा महोत्सव के प्रथम दिन यानि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा दिवस मनाया गया। स्वर्णरेखा महोत्सव के मुख्य अतिथि, झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश डॉ. एस.एन. पाठक एवं जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने संयुक्त रूप से रानीचुआं-नगड़ी में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के बाद जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वर्णरेखा महोत्सव के संयोजक तपेश्वर केशरी, जिला परिषद की सदस्या पूनम देवी, उप प्रमुख विद्या रानी, युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण, सचिव आशीष शीतल, केदार महतो, चूड़ामणि महतो, धर्मेंन्द्र तिवारी, पी.एन. सिंह, सत्यनारायण महतो सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन हेमंत केशरी एवं धन्यवाद ज्ञापन बजरंग महतो ने किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:11 मई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पांडेय की जुबानी

May 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पुस्तक मेले का भव्य आगाज, नेशनल टॉपर शांभवी बोलीं- ‘मोबाइल को नहीं, किताबों को बनाएं अपना दोस्त’

May 10, 2026

Saraikela Kharsawan News :सरायकेला में 13 मई को लगेगा बंपर रोजगार मेला, 1000 से अधिक पदों पर मिलेगी 45000 तक सैलरी

May 10, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.