Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Ranchi News :सरकार के जल जीवन मिशन को गति देने के लिए द/नज प्राइज और आशीर्वाद वाटर चैलेंज की घोषणा
Breaking News

Ranchi News :सरकार के जल जीवन मिशन को गति देने के लिए द/नज प्राइज और आशीर्वाद वाटर चैलेंज की घोषणा

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 25, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रांची : द/नज प्राइज और आशीर्वाद वाटर चैलेंज की घोषणा से सरकार के जल जीवन मिशन को गति मिलेगी। इस मिशन के तहत वर्ष 2024 तक ग्रामीण भारत के सभी घरों में नल के ज़रिए सुरक्षित और पर्याप्त पीने का पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। द/ नज फाउंडेशन और आशीर्वाद पाइप्स को भारतीयों की उद्यमशीलता और जमीनी स्तर पर इनोवेशन करने की क्षमता पर विश्वास है। इसलिए आशा है कि इस पुरस्कार से सामान्य सोच के अलग हटकर नए स्केलेबल विचार सामने आएंगे।

यह पुरस्कार वाटर प्यूरिफिकेशन के सोर्स, स्मार्ट डिस्ट्रीब्यूशन और स्टोरेज से जुड़े ऐसे समाधान खोजना चाहता है, जिनसे साफ पानी की निरंतर उपलब्धता और पहुंच को सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही पानी की कमी वाले क्षेत्रों में पीने के पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए वाटर सोर्स रिचार्ज, डीसैलिनैशन, गंदे पानी की सफाई जैसे विषयों पर भी समाधान खोज़ने पर जोर दिया जाएगा।

इस पुरस्कार के लिए हिस्सा लेने वालों को सलाहकारों, भागीदारों और विशेषज्ञों का पूरा सहयोग मिलेगा। विशेषज्ञों में वेदिका भंडारकर (सीओओ, वाटर डॉट ओआरजी), वीके माधवन (सीईओ, वाटर एड इंडिया) और युगल किशोर जोशी (निदेशक, जल जीवन मिशन) शामिल हैं। इंवेस्टर पार्टनर्स में सोशल इम्पैक्ट वेंचर फंड्स जैसे सोशल अल्फा, भारत इनोवेशन फंड, आविष्कार और कैस्पियन शामिल हैं। नोलेज एंड रिसर्च पार्टनर्स में आईएचई डेल्फ्ट, इंडस वाटर इंस्टीट्यूट, वॉटर डॉट ओआरजी, इंडिया वाटर पोर्टल और आर्गेनाईजेशन फॉर इकोनोमिक को ऑपरेशन एंड डेवलपमेंट आदि संस्थाएं हैं। इनक्यूबेशन पार्टनर्स में इमेजिन एच2ओ एशिया, इंडस वाटर इंस्टीट्यूट, बिट्स पिलानी और स्टार्टअप इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर, आईआईटी कानपुर शामिल हैं।

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, प्रो के विजय राघवन ने कहा, ‘ द/नज प्राइज आशीर्वाद वाटर चैलेंज के ज़रिए हम महसूस कर रहे हैं कि सरकार, शिक्षा जगत, उद्योग एवं इनोवेटर्स जल सुरक्षा के लिए स्केलेबल समाधान खोजने के साथ-साथ पीने के पानी की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोगी और उत्प्रेरक की भूमिका निभा सकते हैं।’

आशीर्वाद पाइप्स के प्रबंध निदेशक दीपक मेहरोत्रा ​​ने कहा,’ हम जमीनी स्तर एवं कम खर्च में किए जाने वाले इनोवेशन में किसी से पीछे नहीं हैं। वाटर मैनेजमेंट आशीर्वाद के डीएनए में है और हम इस पहल के साथ जुड़कर बेहद खुश हैं।’
जल जीवन मिशन के साथ, द/नज प्राइज भारत में 19 करोड़ घरों तक पीने का साफ पानी पहुंचाने का मौका दे रहा है।

द/नज सेंटर फॉर सोशल इनोवेशन की सीईओ, सुधा श्रीनिवासन ने कहा, ‘ द/नज का उद्देश्य मानवीय प्रतिभा, पूंजी और जनता का ध्यान वाटर सस्टेनेबिलिटी जैसे मुद्दों की तरफ खींचना है, जिन पर अब तक बेहद कम ध्यान दिया गया है। हम सामाजिक उद्यमियों को आकर्षित करने के कार्यक्रम को तैयार करने में आशीर्वाद पाइप्‍स के साथ भागीदारी करके बेहद उत्साहित हैं।
जल सुरक्षा भारत की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। दुनिया भर में पानी की गुणवत्ता के मामले में देश नीचे से दूसरे स्थान पर है। नीति आयोग के अनुसार 160 मिलियन भारतीयों की पीने के साफ पानी तक पहुंच नहीं है और देश में पानी की 70 प्रतिशत आपूर्ति दूषित है। जब वर्ष 2019 में जल जीवन मिशन शुरू किया गया था, तब 19 करोड़ घरों में से सिर्फ 3.29 करोड़ घरों में नल का पानी पहुंचता था।
भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक कार्यालय के साथ भागीदारी में लाए गए द/नज प्राइज आशीर्वाद वाटर चैलेंज के लिए अब आवेदन किया जा सकता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: गोलमुरी क्लब कर्मचारियों को मिलेगा 17.5 प्रतिशत बोनस, न्यूनतम ₹24,436 और अधिकतम ₹57,660

September 21, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ZF CVCS कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस, अधिकतम ₹44,820 और न्यूनतम ₹36,720

September 21, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: साइबर अपराध के लंबित मामलों की एसएसपी ने की समीक्षा, त्वरित जांच के निर्देश

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.