
रांची: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 3.5 टन से कम क्षमता वाले एलसीवी सेगमेंट में अपनी वीरो रेंज का विस्तार करते हुए नई वीरो 1.1 एक्सएक्सएल सीएनजी और अपग्रेडेड वीरो डीजल लॉन्च की है। सितंबर 2024 में पेश की गई वीरो को कंपनी के भारत में विकसित मल्टी-एनर्जी मॉड्यूलर कमर्शियल व्हीकल प्लेटफॉर्म अर्बन प्रॉस्पर प्लेटफॉर्म (यूपीपी) पर तैयार किया गया है।
नई वीरो 1.1 एक्सएक्सएल सीएनजी को खासतौर पर शहरी माल ढुलाई के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 1.1 टन पेलोड, 2,900 मिमी (9.5 फीट) कार्गो डेक और 5.1 मीटर टर्निंग रेडियस मिलता है। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन है, जो 48.5 किलोवाट पावर और 98 एनएम टॉर्क देता है। एआरएआई प्रमाणित माइलेज 21.4 किमी/किग्रा है, जबकि पेट्रोल-सीएनजी मिलाकर ड्राइविंग रेंज 450 किमी से अधिक है। यह एफएमसीजी, फल-सब्जी, ई-कॉमर्स, पार्सल और कूरियर डिलीवरी के लिए उपयोगी है।
अपग्रेडेड वीरो डीजल में 26.03 सेमी टचस्क्रीन, एंड्रॉयड ऑटो, मल्टी-लैंग्वेज वॉयस कमांड और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर हैं। इसमें हीटर वाला एसी, रिक्लाइनिंग ड्राइवर सीट, फ्लैट-फोल्ड सीट, डोर आर्मरेस्ट और डी+2 सीटिंग भी मिलती है। आईमैक्स कनेक्टिविटी में 50 से अधिक फीचर हैं, जिनमें रिमोट एसी, व्हीकल ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, रूट प्लानिंग और फ्यूल ट्रैकिंग शामिल हैं। पावर विंडो और फास्ट चार्जिंग पोर्ट सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड हैं।
कीमत: सीएनजी 8.25-8.55 लाख रूपये और डीजल 8.29-9.45 लाख रूपये (एक्स-शोरूम)। डीजल 8 सितंबर और सीएनजी 20 सितंबर से उपलब्ध होगी। पेस्टल रिवरसैंड (सीएनजी) और ग्रे (डीजल) रंग के लिए 5,000 रूपये अतिरिक्त देने होंगे।


