Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » रांचीः-शपथ ग्रहण समारोह में हर स्तर पर समन्वय सुनिश्चित करेः डॉ. डी के तिवारी, मुख्य सचिव
Top Stories

रांचीः-शपथ ग्रहण समारोह में हर स्तर पर समन्वय सुनिश्चित करेः डॉ. डी के तिवारी, मुख्य सचिव

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 27, 2019Updated:December 27, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

======================
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
======================
रांचीः 29 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री और मंत्रीगण के शपथ समारोह के आयोजन को लेकर मुख्य सचिव डॉ. डी के तिवारी ने अधिकारियों के साथ झारखण्ड मंत्रालय में एक उच्च स्तरीय बैठक कर व्यापक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समारोह के पहले और उसके बाद तक की तैयारियों पर बिंदूवार निर्देश देते हुए हर स्तर पर समन्वय बनाने पर बल दिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि समारोह में शामिल होने आनेवाले अति विशिष्ट अतिथियों को प्रोटोकॉल के अनुसार सारी सुविधाएं ससमय मिले। वहीं समारोह के दौरान सभी विशिष्ट अतिथियों और आमजनों की सुविधा पर भी फोकस रखने का निर्देश दिया।

राजकीय अतिथियों के साथ रहेंगे संपर्क पदाधिकारी
मुख्य सचिव ने शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने आनेवाले राजकीय अतिथियों की आगवानी, उनके ठहरने, समारोह स्थल तक जाने से लेकर उनकी विदाई तक की जिम्मेदारी एक संपर्क अधिकारी को देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संपर्क अधिकारी पूर्व से चिह्नित राजकीय अतिथि से संपर्क में रहेंगे और रांची आने तथा यहां से लौटने तक उनकी सुविधा का ध्यान रखेंगे। वहीं दक्षिण भारत से आनेवाले अतिथियों को भाषाई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए अंग्रेजी बोलने-समझने वाले अधिकारियों को उनके साथ जोड़ने को कहा। जहां अतिथियों को ठहराया जाएगा वहां से लेकर समारोह स्थल और विदाई स्थल तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के निर्देश पुलिस महानिदेशक को दिए गए। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि सुरक्षा की पूरी कमान आईजी नवीन कुमार सिंह संभालेंगे। उन्होंने कहा कि समारोह के पूर्व अतिथियों के अवासन स्थल से लेकर समारोह स्थल तक पुलिस ड्राई रन कर व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाएगी।

कारकेड में रहेगा कार्डियक एंबुलेंस
अति विशिष्ट अतिथियों के कारकेड में कार्डियक एंबुलेंस भी रखने का निर्देश मुख्य सचिव ने दिया। वहीं एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क बनाने, समारोह स्थल पर कंट्रोल रूम बनाने, अग्निशमन वाहन की व्यवस्था रखने, पेयजल और शौचालय की भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने शहर की साफ-सफाई पर बल देते हुए नगर निगम के प्रशासक को इस पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। समारोह स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था पर भी मुख्य सचिव ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि समारोह के पहले और बाद में समारोह स्थल तक आने-जाने में किसी को परेशानी नहीं हो, इसके लिए ट्रैफिक प्लान बना लें। इसके अलावा शपथ ग्रहण समारोह के बाद राजभवन में होनेवाले हाई टी में सम्मिलित होनेवाले गणमान्य अतिथियों की आगवानी और विदाई की व्यवस्था पर भी मुख्य सचिव ने निर्देश दिए। उन्होंने राजभवन गेट पर वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी को तैनात करने को कहा।

बैठक में ये थे शामिल
मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा के दौरान विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव गृह विभाग श्री सुखदेव सिंह, डीजीपी श्री कमल नयन चौबे, नगर विकास सचिव श्री अजय कुमार सिंह, एडीजी श्री पीआरके नायडू, एडीजी श्री अजय कुमार सिंह, आईजी श्री नवीन कुमार सिंह, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग श्री राम लखन प्रसाद गुप्ता, उपायुक्त रांची श्री राय महिमापत, रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.