Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » रांची – भारत युवाओं का देश, युवा हमारे अमूल्य मानव संसाधन- –रघुवर दास
Top Stories

रांची – भारत युवाओं का देश, युवा हमारे अमूल्य मानव संसाधन- –रघुवर दास

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 24, 2019Updated:June 24, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रांची।
तकनीक, ज्ञान और विज्ञान के उपयोग से दुनिया में बदलाव देखने को मिल रहा है। हमें भी इसका भरपूर उपयोग कर नया इंडिया और न्यू झारखण्ड का निर्माण करना है। हमें मिलकर कुछ अलग करना है क्योंकि 21वीं सदी ज्ञान की सदी है और हम ऐसा करें कि विश्व 21वीं सदी को भारतीय सदी के रूप में जाने। आज के दौर में दुनिया भर में भारत की प्रतिभा बिखरी हुई है। हममें क्षमता है कि हम दुनिया को नई दिशा दे सकते हैं। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने होटल बीएनआर चाणक्य में आयोजित झारखण्ड स्टार्टअप हैकाथन-2019 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।

युवाओं को स्वस्थ वातावरण सरकार उपलब्ध करायेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप के लिए और युवाओं की सोच को आकार देने हेतु राज्य सरकार स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। यह सरकार की प्राथमिकताओं में है। यही वजह रही कि 2016 में स्टार्टअप पॉलिसी लागू की गई। युवाओं के नये विचार से उद्यमशीलता की जाना और रोजगार सृजन करना सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री ने डिग्री लेकर घूम रहे युवाओं को एक दिशा देने के लिए स्टार्टअप पॉलिसी 2015 लागू की ताकि युवा अपने नए आइडिया से दुनिया को चौंका दें। 2015 से पूर्व अगर इस दिशा में कार्य होते तो आज भारत की स्थिति कुछ और होती। लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

युवा अपनी सोच को मूर्तरूप दें सकें

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने स्टार्टअप पॉलिसी बनाई ताकि युवा अपनी सोच को मूर्तरूप दे सकें। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखण्ड में स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ इकोसिस्टम के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। स्टार्टअप पॉलिसी के तहत युवाओं को उनके नए आइडिया को आकार देने हेतु प्रोत्साहित किया जाता है। उनके द्वारा शिक्षा के लिए गए लोन का इंटरेस्ट सरकार वहन करती है। पॉलिसी में ऐसे प्रावधान रखे गए, जिससे युवाओं को उनके नए आइडिया पर कार्य करने में परेशानी ना हो। इस तरह का आयोजन हर वर्ष हो और बच्चे, युवा और समाज को कुछ अलग करने का मौका मिले एवं वे अपने हुनर को मुकाम दे सकें।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने झारखण्ड स्टार्टअप हैकाथन-2019 में बच्चों और युवाओं द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी को देखा। श्री दास ने इनके द्वारा बनाये गए उत्पाद की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, सचिव आईटी श्री विनय कुमार चौबे, सचिव उद्योग श्री के रवि कुमार, निदेशक आईटी श्री उमेश प्रसाद शाह व अन्य उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :थाईलैंड में सम्मानित हुए ज्ञानी हरविंदर सिंह

July 25, 2026

Jamshedpur News : शहर के जितेश का स्टार्टअप ALUMNEST दिल्ली में छाया

July 25, 2026

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.