Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » रांची -योग को पिछड़े हुए आदिवासियों के जीवन का हिस्सा बनाना है – नरेंद्र मोदी
Top Stories

रांची -योग को पिछड़े हुए आदिवासियों के जीवन का हिस्सा बनाना है – नरेंद्र मोदी

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 21, 2019No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रांची।

झारखण्ड कर भाई बहिन मन के मोर बहुत बहुत जोहार। शुक्रवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस सम्बोधन से योग दिवस 2019 का आगाज़ प्रभात तारा मैदान से किया । प्रधानमंत्री ने कहा विश्व शांति, सदभाव और समृद्धि के लिए योग अपनाएं। उन्होंने कहा कि आज रांची विश्व फलक पर चमक रहा है। रांची के लिए मेरे मन में विशेष जगह तो है पर यहां योग दिवस के आयोजन के तीन महत्वपूर्ण कारण रहे। झारखण्ड के नाम से इसपर प्रकृति की विशेष कृपा का अहसास होता है और योग भी प्रकृति के बहुत क़रीब है। साथ ही, स्वास्थ्य की सबसे बड़ी योजना आयुष्मान भारत का शुभारंभ रांची से हुआ। आज यह योजना बहुत कम समय में गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। झारखण्ड में योग प्रारंभ से इसकी संस्कृति का हिस्सा रहा है। यहां की छउ नृत्य की शैली और मुद्राएं योग का आभास कराती है। हमें मिलकर योग को और उंचे स्तर तक लेकर जाना है।

योग को गरीब और आदिवासियों के जीवन का हिस्सा बने- वे स्वस्थ और संपन्न बनें

प्रधानमंत्री ने कहा कि आधुनिक युग में योग सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले गरीब और आदिवासियों तक नहीं पहुंच पाया है। हमें मिलकर योग को उन तक पहुंचाना है। क्योंकि योग से बिमारी को दूर रखा जा सकता है। गरीब बिमारी की वजह से कष्ट पाता है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि योग को उन तक पहुंचा कर हम उन्हें बिमारी के चुंगल से बचायेंगे। अब मुझे आधुनिक योग की यात्रा शहरों से गांवों की तरफ ले जानी है।

टूटे हुए मन से सपनों को पूरा नहीं किया जा सकता

प्रधानमंत्री ने कहा कि उतम स्वास्थ्य होने से नई उंचाईयों को पाने की लालसा होती है। टूटे मन से सपनों को पूरा नहीं किया जा सकता। पर्यावरण, पोषण, पानी और परिश्रम- ये हमारे स्वास्थ्य के लिए परिणाम देते हैं। इस वर्ष “योगा फ़ॉर हार्ट केयर” पर आयोजित किया जा रहा है। हदय रोग पूरी दुनिया के समक्ष एक चुनौती बन चुका है। युवाओं में भी समस्या बढ़ रही है। योग के प्रचार प्रसार में झारखण्ड के संस्थान हार्ट केयर जागरूकता को लेकर आगे बढें। इस वर्ष योग को बढावा देने के लिए जिन्हें पुरस्कार मिला। मैं उनके सर्मपण और तपस्या को नमन करता हूं।

युवा पीढ़ी योग को आधुनिकता से जोड रही है

प्रधानमंत्री ने बताया कि योग को युवा पीढ़ी आधुनिकता से जोड़ रही है। उनके क्रिएटीव आईडिया से योग और जीवंत हो रहा है। भारत में योग के प्रति जागरूकता हर वर्ग तक पहुंची है, इसका अनुभव किया जा सकता है। आज हमारा योग दुनिया अपना रही है। हमें योग पर हो रहे अनुसंधान को बढ़ावा देकर इसकी जानकारी दुनिया को देते रहना है। सरकार इस आवश्यकता को समझते हुए कार्य कर रही है।

प्रधानमंत्री ने देवघर के रिखिया आश्रम और रांची के योगदा सत्संग का नाम लिया

प्रधानमंत्री ने झारखंड में देवघर के रिखिया आश्रम और रांची के योगदा सत्संग का नाम लेते हुए कहा कि योग से जुड़ी देश भर की संस्थाओं को भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व को योग के व्यापक महत्व से अवगत कराने के लिए आगे आना होगा।

योग तो यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश के भविष्य है और इनकी का देश के विकास में अहम् भूमिका है। आज यहां युवाओं ने योग में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है, यह अच्छी बात है। आज की पीढ़ी के लिए योग बहुत ही जरूरी है। अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए योग एक सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री ने कहा ‘योग’ का मतलब सिर्फ ‘आसन’ नहीं होता। योग तो यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि के संपूर्ण प्रकारों का नाम हैं।

नये भारत के निर्माण के लिए स्वस्थ भारत की बडी भूमिका

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि यह झारखण्ड का सौभाग्य है कि वीर बिरसा आबा की धरा पर पूरी दुनिया में योग को एक नई पहचान देने वाले व्यक्तित्व श्री नरेन्द्र मोदी के साथ झारखण्डवासी योग कर रहें हैं। रांची का चयन करने के लिए प्रधानमंत्री का बहुत आभार। आपके नेतृत्व में झारखण्ड आगे बढ़ रहा है। इस वैश्विक युग में मानव विकास और मानव संसाधन को विकसित करने के लिए योग जरूरी है। नये भारत के निर्माण के लिए स्वस्थ भारत की बड़ी भूमिका होगी। यह बात हम सभी को समझनी होगी। तभी स्वस्थ समाज, स्वस्थ राज्य और स्वस्थ भारत का निर्माण होगा।

100 सेंटर योग के खोलने की योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड का योग से पुराना रिश्ता रहा है। संथाली, हो, मुंडा समेत अन्य जनजातीय समुदाय भी अपने सांस्कृतिक और दैनिक जीवन में योग को अपनाये हुए हैं। करमा, सरहुल सहित अन्य पर्व में योग की झलक देखने को मिलती है। यहां के संस्थान भी योग को लेकर गंभीर हैं, फिर वो रामकृष्ण मिशन हो या देवघर का रिखिया घाम। वर्तमान में 340 योग केंद्रों में योग की शिक्षा दी जा रही है। 100 और सेंटर प्रारंभ करने की योजना सरकार की है।

योग से लोगों के जीवन शैली में एक बहुत बड़ा परिवर्तन

इस अवसर पर केंद्रीय आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री श्रीपद येसो नाइक ने स्वागत संबोधन में कहा कि श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़े ही गतिशीलता के साथ हम योग के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान पूरे विश्व पटल पर बना रहे हैं और यह विदित है कि किसी सरकार ने पहली बार योग को बढ़ावा देने के लिए एक मंत्रालय का गठन किया जिसका नाम आयुष मंत्रालय है और उसका गौरव हमें प्राप्त है। योग से लोगों के जीवन शैली में एक बहुत बड़ा परिवर्तन लाया है। 2017 में प्रधानमंत्री योग पुरस्कार की शुरुआत करना सराहनीय और प्रशंसनीय कदम है वहीं उन्होंने 2019 में पुरस्कारों के बारे में बताया कि इस बार 4 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जा रहे हैं।

मौके पर राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, स्वास्थ्य मंत्री श्री रामचंद्र चंद्रवंशी सहित आला अधिकारी, समाज के विभिन्न वर्गों के लोग, विद्यार्थी, युवा और भारी संख्या में आमजन मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:26 मई 2026 मंगलवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

May 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा के ब्रांड तनाएरा ने लॉन्च किया साड़ियों का नया ‘इनाया’ कलेक्शन, हर मौके पर मिलेगा स्टाइलिश लुक

May 25, 2026

DHANBAD NEWS: झारखंड में महिला उद्यमियों की नई ताकत बना ‘मिडलैंड माइक्रोफिन लिमिटेड’, यशोदा देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

May 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.