
रांची।


पुणे में आयोजित द्वितीय खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 में झारखण्ड बालिका U 17 हॉकी टीम सेमीफाइनल में हॉकी ओड़िसा को 4-3से पराजित कर झारखण्ड टीम फाइनल में पँहुच गयी। आज खेले गए फाइनल मैच हाफ टाइम तक 3 -0से पिछड़ रही थी लेकिन हाफ टाइम के बाद जबरजस्त प्रदर्शन करते एक के एक कुल 4 गोल करते हुए मैच 4-3गोल से अपने नाम कर ली,यह झारखण्ड टीम के जुझारूपन को दर्शाता है कि पिछङने के बाद भी टीम जीत गयी।झारखण्ड टीम की ओर से 32 मिनट में संजना होरो,38 मिनट में दिप्पति कुल्लू,48 मिनट में पूनम मुंडू तथा मैच अन्तिमवा 60वे मिनट में गोल कर फाइनल में जगह बनाई।खेल निदेशक श्री अनिल कुमार सिंह,हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह,सिंमडेगा के उपायुक्त श्री जटाशंकर चौधरी,हॉकी झारखण्ड के महासचिव विजय शंकर सिंह,सीईओ रजनीस कुमार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद,उपाध्यक्ष मनोज कोंनबेगी,असुंता लकड़ा,माइकल लाल ,आश्रिता लकड़ा,जयंत केरकेट्टा,प्रतिमा बरवा,सहित हॉकी झारखण्ड एवम खेल निदेशालय के पदाधिकारियो ने बधाई दी है।

