
सत्यजीत

रांची। वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची कुलदीप द्विवेदी के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली बहामन टूटी के निर्देशन में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में गश्ती एवं विशेष जाँच के दौरान रातू-रोड मीनाक्षी सिनेमा हॉल गली के पास से एक संदिग्ध लड़का पुलिस की चहलकदमी को देखते हुए भागने लगा। जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसके पास से एक देशी 9mm पिस्टल और तीन गोलियां बरामद की गईं। लड़के का नाम सकलदीप बड़ाईक बताया जा रहा है, अभियुक्त पर सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 536/16 दिनांक 18.09.2016 धरा 25(1-b)A/26 आर्म्स ऐक्ट अंकित किया गया है।
ज़मीन की दलाली के साथ यह पिस्टल का डर दिखाकर लोगों से करवाता था मनमाना काम, इससे पहले भी अभियुक्त पर दर्ज हैं दो आपराधिक मामले
थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह ने बताया कि अपराधी पर पहले भी सुखदेवनगर थाना मंद संख्या 425/06 दिनांक 04.07.2006 को धारा 385/34 भादवी में पिस्टल दिखाकर रामविलास पेट्रोल पम्प में तेल भरवाने का मामला और सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 37/15 दिनांक 07.10.2015 को धारा 341/323/447/504/385/34 भादवी में मारपीट कर रंगदारी और अवैध वसूली का भी मामला दर्ज़ है। अभियुक्त की गिरफ्तारी में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी श्री नवल किशोर सिंह, अवर निरीक्षक अशोक कुमार सिन्हा, सहायक अवर निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, हवलदार रामेश्वर सिंह, अमृत तिग्गा और टाईगर मोबाईल 47 के जवानों की अहम भूमिका रही
