
रांची।


होम्योपैथिक नैदानिक अनुसंधान इकाई, रांची आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव@75 भारत” के तहत 30 अगस्त लेकर 5 सितंबर 2021 होम्योपैथिक दवा वितरण का विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
दिनांक 1/9/21 को माहेश्वरी महा सभा, अपार बाजार,रांची के सचिव श्री शिव शंकर सबु के द्वारा थोक और खुदरा व्यापारियों के साथ साथ उनके परिवार जनों को कोरोना रोग प्रतिरोधक आर्सेनिक एल्बम 30 होम्योपैथिक दवा का वितरण किया गया। दवा वितरण का काम होम्योपैथिक नैदानिक अनुसंधान ईकाई रांची के प्रभारी – डॉ॰ सुनील प्रसाद की देखरेख मे वहाँ के अनुसंधान अघिकारी- डॉ शान्ति अघिकारी,कनीय शोधकर्ता- डॉ जगदीश प्रसाद , डॉ गजाला प्रवींण एवं एम टी एस श्री सचिन्द्र साहु के द्वारा किया गया ।
दिनांक 2/9/21 को नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ रांची के कुलपति डॉ केसव राव वूर्राकुला, बिरसा यूनिवर्सिटी रांची के प्रसाशन पदाधिकारी के द्वारा वहाँ के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ साथ उनके परिवार जनों को कोरोना रोग प्रतिरोधक आर्सेनिक एल्बम 30 होम्योपैथिक दवा का वितरण किया गया। वही चिंमया मिशन, रांची सभागार मे 60 साल के ऊपर के लोगों को झारखंड आरोग्य भारती की अध्यक्षा डॉ रश्मि एवं सचिव डॉ देवेन्द्र नाथ तिवारी के साथ साथ श्री विष्णु जलान द्वारा दवा लेने की विधि बताते हुए दवा दी गई ।
दिनांक 3/9/21को , ई एस आई सी के चिकित्सा अघ्यक्ष डॉ ऐ के शर्मा, एन एच एम , आर सी एच नामकुम की ए ओ श्रीमति सुमन पाठक, आयुष निदेशक डॉ श्री चंद प्रसाद और झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष द्वारा वहाँ के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ साथ उनके परिवार जनों को कोरोना रोग प्रतिरोधक आर्सेनिक एल्बम 30 होम्योपैथिक दवा की लेने की विधि बताते हुए दवा दी गई ।

