
रांची।

शाह ने ताला मरांडी का स्वीकार किया इस्तीफा
कोल्हान से तीसरे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा की कमान सिंहभूम सांसद लक्ष्मण गिलुवा को सौंप दी है। नई दिल्ली में प्रदेश कोर कमेटी से मिले फीडबैक और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की सलाह के बाद गिलुवा के नाम पर सहमति बनी है। दो बार के विधायक और दो बार सांसद रह चुके लक्ष्मण गिलुवा लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत प्रदेश भाजपा के तमाम नेताओं ने नए अध्यक्ष का स्वागत किया है। 1भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए नए अध्यक्ष के तौर पर सांसद लक्ष्मण गिलुवा को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं केंद्रीय कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने अधिकृत तौर पर नए अध्यक्ष की नियुक्ति संबंधी पत्र जारी किया। बता दें कि निजी और सांगठनिक विवादों में घिरने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ताला मरांडी ने गत दस अगस्त को इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के साथ ही नए अध्यक्ष की खोज शुरू हो गई थी, जिसका परिणाम लक्ष्मण गिलुवा के रूप में बुधवार को सामने आया। केंद्रीय नेतृत्व ने नए अध्यक्ष के चयन के लिए 23 अगस्त की मियाद तय की थी। हालांकि निर्णय तयशुदा मियाद के ठीक एक दिन बाद आया। 1मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नए प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाई को छुएगी। कोडरमा सांसद सह पूर्व अध्यक्ष रवींद्र राय, सांसद सुनील सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा, खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, गामा सिंह, प्रदीप सिन्हा बघाई दी।
Comments are closed.