Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » रांची -डायन प्रथा उन्मूलन पर फोकस रखें -CM
Breaking News

रांची -डायन प्रथा उन्मूलन पर फोकस रखें -CM

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 8, 2020No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

राची।
CM  हेमन्त सोरेन ने कहा कि बच्चे परिवार, राज्य और देश के भविष्य होते हैं। बच्चों को कुपोषण से बचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए विभाग पूरी तत्परता, सजगता और प्रतिबद्धता से कार्य करे। राज्य को हर हाल में कुपोषण मुक्त करने की दिशा में कार्य करना है। राज्य के आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक आहार उपलब्ध कराएं। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास हेतु विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं को प्रतिबद्धता के साथ लागू करें। राज्य में कुपोषित बच्चों और एनीमिया पीड़ित महिलाओं का सर्वे कर पहचान करें तथा हेल्थ वर्कर्स इनका मेडिकल चेकअप करा कर डाटा तैयार करें। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज झारखंड मंत्रालय में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कहीं।

पूरक पोषाहार कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को अंडा खिलाने की व्यवस्था करें

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के आंगनबाड़ी केन्द्रों में पूरक पोषाहार कार्यक्रम के तहत बच्चों को अंडा खिलाने की भी व्यवस्था करें। बच्चों के खाने में गुणवत्तापूर्ण पोषक आहार देने पर कार्य योजना बनाएं। जो बच्चे शाकाहारी है उन्हें मौसमी फल इत्यादि उपलब्ध कराएं। बच्चे सहित गर्भवती महिलाएं, धात्री माताओं को पूरक पोषाहार उपलब्ध कर लाभान्वित करें। टेक होम राशन और गर्म भोजन वितरण कार्यक्रम को मजबूती से लागू करें।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ आम महिलाओं को भी दें

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ आम महिलाओं को भी मिले यह लक्ष्य बनाएं। सभी वर्ग के गर्भवती एवं प्रसूति महिलाओं को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ मिले यह सुनिश्चित करें। इस योजना के सफल संचालन के लिए प्रचार-प्रसार रेडियो, टीवी चैनल, अखबार इत्यादि में करें। बैठक में विभाग के प्रधान सचिव श्री अविनाश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत आर्थिक सहायता मद में वित्तीय वर्ष 2020-21 में उपलब्ध केंद्रांश 1627.47 लाख रुपए एवं राज्यान्श 2333.40 लाख रुपए अर्थात कुल 3960.87 लाख के विरुद्ध अबतक 3749.22 लाख व्यय हुई है।

पोषण अभियान योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने पोषण अभियान योजना के कार्य प्रगति में तेजी लाने का निर्देश विभाग के पदाधिकारियों को दिया। बैठक में विभागीय सचिव ने बताया कि पोषण अभियान योजना के तहत वर्ष 2022 तक योजना के क्रियान्वयन अधीन 0 से 6 आयु वर्ग के बच्चों में Stunting प्रतिशत 38.4 प्रतिशत को घटाकर 25% करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान से समयबद्ध तरीके से सेवाएं प्रदान करना, ठोस एवं सघन अनुश्रवण एवं हस्तक्षेप की अवसंरचना के लिए तंत्र को सुनिश्चित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ अधिक से अधिक गरीब परिवारों के बेटियों को मिले यह सुनिश्चित करें

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ अधिक से अधिक गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवारों के बच्चियों को मिले इस निमित्त लोगों को जागरूक करें। गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजर-बसर करने वाले परिवारों की बच्चियों को शादी के समय सहायता राशि उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। ऐसे पात्र परिवारों की किशोरियों का एक डाटा भी बनाएं। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के बजट राशि का शत प्रतिशत खर्च करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने विभागीय पदाधिकारियों को दिया। विभागीय प्रधान सचिव ने बैठक में जानकारी दी कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत झारखंड राज्य अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवारों की कन्या को विवाह के अवसर पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 30 हजार रुपए आर्थिक सहायता कन्या के बचत खाता में प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि महिला सशक्तिकरण बालिका शिक्षा पर जोर एवं बाल विवाह कुप्रथा का अंत के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना के स्थान पर मुख्यमंत्री सुकन्या योजना जनवरी 2019 से प्रारंभ की गई है।

डायन प्रथा उन्मूलन पर ज्यादा फोकस रखें

मुख्यमंत्री ने कहा कि डायन प्रथा उन्मूलन पर ज्यादा फोकस रखें। जिस क्षेत्र में पिछले 19 सालों में डायन-बिसाइन की ज्यादा घटनाएं हुई हैं उनका सर्वे करें तथा इन क्षेत्रों पर व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाएं। विभागीय प्रधान सचिव ने जानकारी दी कि सामाजिक कुरीति निवारण योजना के अंतर्गत डायन प्रथा उन्मूलन हेतु वृहद स्तर पर सेमिनार का आयोजन तथा विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाता है। दहेज प्रथा का अंत एवं विवाह में फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने के उद्देश्य से योजना अंतर्गत “सामूहिक विवाह कार्यक्रम” संचालित किया जाता है। अंतिम संस्कार के लिए भी अनुदान दिया जाता है।

बाल संरक्षण योजना के तहत एक मॉडल तैयार करें

मुख्यमंत्री ने बाल संरक्षण योजना की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि बाल संरक्षण योजना के तहत एक मॉडल तैयार करें जिसमें हर गांव के अनाथ बच्चों की परवरिश के लिए उसी गांव की विधवा बहनों तथा वैसे व्यक्ति जो परिवार में अकेले हैं उन्हें जोड़ें। इस तरह के मॉडल तैयार होने से बच्चों को एक पारिवारिक माहौल मिलेगा। इससे बच्चों की परवरिश भी अच्छी हो सकेगी और विधवा बहनों तथा परिवार में अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी सामाजिक सुरक्षा के साथ जोड़ा जा सकेगा।

बैठक में महिला हेल्प लाईन योजना के सफल कार्यान्वयन हेतु विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला हेल्प लाईन योजना को राज्य में मजबूती से लागू करें।

बैठक में मुख्यमंत्री को इन योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी दी गई

सामाजिक सुरक्षा सहायता कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने सभी प्रकार के पेंशन योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। इसके अलावा किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के अंतर्गत गठित बाल देखरेख संस्थाएं, प्रायोजन एवं पालन पोषण कार्यक्रम के अंत तक स्थिति, तेजस्विनी परियोजना, राष्ट्रीय परिवार हितलाभ योजना, कंबल एवं वस्त्र वितरण योजना, उज्वला योजना, स्वाधार गृह योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, आंगनबाड़ी सेवाएं के लिए 15वें वित्त आयोग का अनुदान, केंद्रीय योजनागत योजना, नशीले पदार्थों के सेवन की रोकथाम हेतु कार्यक्रम, वृद्धजनों के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना एवं भारत सरकार से राशि प्राप्ति तथा उसके व्यय की अद्यतन स्थिति एवं क्रियान्वयन की भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई।

बैठक में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री श्रीमती जोबा मांझी, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के प्रधान सचिव श्री अविनाश कुमार, निदेशक समाज कल्याण श्री मनोज कुमार, विशेष सचिव श्री डीके सक्सेना, संयुक्त सचिव श्री बसारत क्यूम, संयुक्त सचिव श्री अनिरुद्ध कुमार सिन्हा सहित संबंधित विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.