Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » रांची -एड्स उन्मूलन के लिए सरकार प्रतिबद्ध – BANNA GUPTA
Breaking News

रांची -एड्स उन्मूलन के लिए सरकार प्रतिबद्ध – BANNA GUPTA

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 1, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रांची।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी द्वारा विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।इस अवसर पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई साथ ही एड्स उन्मूलन की दिशा में कार्य कर रहे संस्थाओं और लोगों को सम्मानित कर हौसला अफजाई किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार एड्स उन्मूलन की दिशा में विभिन्न कार्यक्रम चला रही हैं जिससे झारखंड को शीघ्र ही एड्स मुक्त किया जा सके।

उन्होंने बताया कि एड्स प्रतिवर्ष एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को आयोजित करने का उद्देश्य एचआईवी रोग के प्रति पूरे विश्व में एकजुटता प्रदर्शित करना है। हमारे बीच में वे लोग जो एचआईवी से ग्रसित हैं, हमे उनको सहायता प्रदान करना है।उन्होंने बताया कि एचआईवी ग्रसित व्यक्ति के सम्पर्क में आने वाले दूसरे स्वस्थ्य व्यक्ति को एचआईवी वायरस फैलने का खतरा होता है। साथ ही एचआईवी एड्स फैलने के सबसे प्रमुख कारण असुरक्षित यौन सम्पर्क है।

कोई व्यक्ति बीमार या दुर्घटनाग्रस्त है और इलाज के दौरान उसे यदि एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाया जाता है तो उसे भी एचआईवी एड्स का संक्रमण हो सकता है। यदि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल की गई सुई व सीरिंज को अन्य व्यक्ति इस्तेमाल करता है तो उसे भी एचआईवी संक्रमण का खतरा रहता है। इसलिए हमेशा डिस्पोजेबल सुई व सीरिंज का ही उपयोग करें। एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिला से उसके होने वाले शिशु में भी एचआईवी संक्रमण का खतरा रहता है।

उन्होंने बताया कि राज्य में वर्तमान समय में 12 एआरटी केंद्र कार्य कर रहे हैं जबकि 24 सदर अस्पताल में और 3 मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क एचआईवी टेस्ट की जांच की सुविधा उपलब्ध हैं और अभी तक 25757 एचआईवी संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।

राज्य सरकार के द्वारा गर्भवती महिलाओं, टीबी के रोगियों, यौन रोगियों एवं जनसामान्य को निःशुल्क परामर्श एवं जांच सेवा उपलब्ध कराई जाती है। प्रदेश के विभिन्न जिला चिकित्सालयों, चिकित्सा महाविद्यालयों तथा कुछ सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्दों में एकीकृत परामर्श जांच केन्द्र संचालित है। एचआईवी पॉजीटिव एवं एड्स पीड़ितों के उपचार के लिए एआरटी केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है, जहां निःशुल्क औषधी एवं उपचार उपलब्ध है।

एचआईवी पॉजिटिव मरीजों से भेदभाव न करें

मंत्री BANNA GUPTTA ने कहा कि एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को छूने से उनके साथ रहने से, साथ खाना खाने से, मच्छर काटने से, छींकने या खांसने से संक्रमण नहीं फैलता है। इसलिए एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। उनके साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। वे भी हमारी ही तरह सामान्य जीवन जीने के हकदार हैं। हम यदि सहयोग करेंगे तो एआरटी ईलाज के सहारे वे लम्बे समय तक स्वस्थ्य जीवन जी सकते हैं।

राज्य सुरक्षा पैंशन योजना के तहत सरकार देती हैं 1000 रुपये प्रति माह

मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि सरकार एड्स पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए प्रतिबद्ध हैं इसी के तहत सरकार राज्य सुरक्षा पैंशन योजना के तहत 1000 रुपये प्रति माह मरीजों को देती हैं ताकि वो आ जा सके।वर्तमान में करीब 3500 मरीजों को ये लाभ मिलता हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के जयपुरा में बदहाल सड़क ने बढ़ाई हजारों स्कूली छात्रों की मुश्किलें, ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

April 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा में 19-20 अप्रैल को भव्य सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार, 41 बटुकों का हुआ पंजीकरण

April 17, 2026

Viral reel Train Stunt :व्यूज के लिए बाइकर ने किया ट्रेन खींचने का खतरनाक स्टंट, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ खिलवाड़ पर उठी कार्रवाई की मांग

April 17, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.